जंगे कव्वाली कभी किसी हसीना का | Kabhi Kisi Haseena Ka | Hindi Qawwali Mehfil | Hindi Love Song
Автор: Wings Music
Загружено: 2026-01-31
Просмотров: 2635
Описание:
जंगे कव्वाली कभी किसी हसीना का | Kabhi Kisi Haseena Ka | Hindi Qawwali Mehfil | Hindi Love Song
Wings Music is a well-known brand in the Indian Music Industry since 1993. Enjoy the best of Music Like Romantic Songs, Love Songs, Comedy Videos and Hip-hop Music from Wings Music label in this official channel.
Subscribe to the channel https://youtube.com @WingsMusic सब्सक्राइब करें और नई वीडियो का आनंद लें व Like करना न भूलें
Beautiful Love Songs:
🩷Teri Duniya Se Door - • तेरी दुनिया से दूर Teri Duniya Se Door | L...
🩷Lagi Chhute Na Ab To Sanam - • लागी छुटे ना अब तो सनम | Lagi Chhute Na Ab...
🩷Ye Tohfa Mohobbat Ka - • ये तोहफा मोहब्बत का | Ye Tohfa Mohobbat Ka...
🩷Mulaqaat Ke Lamhe Badhne Lage - • मुलाक़ात के लम्हे बढ़ने लगे हैं | Mulaqaat...
🩷Hua Hai Aisa Ishq Muze - • हुआ है ऐसा इश्क़ मुझे | Hua Hai Aisa Ishq ...
Credits:
Singer : Nirupama Dey, Arif Shikh
Lyrics : Shardul Rathod
Music : Samuel Paul
Music Label: Wings Music
© & ℗ Wings Entertainment Ltd
Lyrics:
जंगे कव्वाली
कभी किसी हसीना का ऐतबार न कर
ज़िन्दगी अपनी इनपे तू यूं ही ख्वार न कर
अच्छा तो ये ख्याल है मेरे बारे में
हैं ये आशिक फरेबी हर घड़ी फरेब करें
इनकी बातों में न आ इनसे कभी प्यार न कर
कि हमारे बिन तुम्हारा यहाँ पर न गुज़ारा है
हमारे बिन तुम्हारा यहाँ पर न गुज़ारा है
आशिकों के बिना वजूद क्या तुम्हारा है
ज़्यादा बातें न बना मुझसे यूं ओ फरेबी
ज़्यादा बातें न बना मुझसे ओ फरेबी
डूबती इश्क की कश्ती का हम सहारा हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
रंग पल पल में इनके बदल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
कि रंग पल पल में इनके बदल जाते हैं
आशिकों को बनाकर के मोहरा यहाँ
चाले शतरंजी हर दम ये चल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
रंग पल पल में इनके बदल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
अच्छा इन मर्दों के बारे में भी तो सुन लीजिये
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
देख कर तितलियाँ ये फिसल जाते हैं
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
देख कर तितलियाँ ये फिसल जाते हैं
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
देख कर तितलियाँ ये फिसल जाते हैं
एक से करते वादा बड़ी शान से
ऐसे हैं ये मर्द
एक से करते वादा बड़ी शान से
और दूजी को लेकर निकल जाते हैं
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
देख कर तितलियाँ ये फिसल जाते हैं
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
तुम्हारे हुस्न का ये रंग तब निखरता है
जब कोई आशिक तुम्हारी तारीफ करता है
हुस्न पे गुरूर करना नहीं होता है तब अच्छा
जब कोई चाहने वाला मिल जाए अगर सच्चा
मगर तुम क्या जानो इश्क़े वफ़ा क्या होती है
और तुम्हारी वफ़ाओं में कत्ल करने की अदा होती है
याद जब भी दिलाये गये वादे सब
याद जब भी दिलाये गये वादे सब
पूरा करने से पहले मुकर जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
रंग पल पल में इनके बदल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
अच्छा हमपे इलज़ाम लगा रहे हो
पहले तो जाने क्या क्या ढंग तुम आज़माते हो
जाने कितनों को फरेबी बातों में तुम उलझाते हो
जब भी लड़की कोई तुम पर फिदा हो जाती है
यकीनन उसकी किस्मत उसी पल फूट जाती है
क्योंकि तुम उसे अपनी गुलाम समझने लगते हो
मीठी बातों में अपनी उसको ठगने लगते हो
एक घर में रखेँ दूजी बाहर रहे
ऐसा ही कैरेक्टर है इनका
एक घर में रखेँ दूजी बाहर रहे
ढूँढने तीसरी को निकल जाते हैं
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
देख कर तितलियाँ ये फिसल जाते हैं
इश्क वालों वो बात अब ना रही
तुम भी तो कुछ कम नहीं हो ऐ फरेबी मूरत
एक चेहरे में छुपा के रखती हज़ारों सूरत
एक से वादा एक से इरादा एक से मिलन होता है
और तुम हसीनों का बस यही चलन होता है
किसी को कॉल किसी को व्हाट्सअप
किसी को मेसेज करती
सभी से सच्चे इश्क का हमेशा दम तुम भरती
बेवफाई का खंजर चला देते हैं
ये बेवफाई का खंजर चला देते हैं
कत्ल आशिक का करके निकल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
रंग पल पल में इनके बदल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
अरे हमको बेवफा कहने वालों
अपने गिरेबान में तो झाँक के देखो
हम हुस्न वाले अगर बेवफाई की मूरत लगते हैं
तुम्हे हम फ़रेबी और झूठ की सूरत लगते हैं
तो हमें देखकर तुम क्यों दीवाने हो जाते हो
चाँद सितारों को तोड़ लाने की कसम क्यों खाते हो
अरे खुद गुनाह करते हो
और खंजर चलाने का इल्ज़ाम हमे देते हो
दूर रहने का चलन
हम हसीनों से पैदा कर लो
देख कर आहें ना भरोगे
हमसे ये वादा कर लो
हमने भी आजमायें हैं वादे बहुत
बड़े बड़े वादे करते हैं
हमने भी आजमायें हैं वादे बहुत
करके वादे सभी पल में टल जाते हैं
इश्क वालों में वो बात अब ना रही
देख कर तितलियाँ ये फिसल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
मेरी जान तुम ही काफी हो
वादा ना करके निभाने के लिए
क्योंकि एक हसीना बहुत है
कत्ल कराने के लिए
और ये आशिक तुम्हारे लिए
आपस में लड़ मरते हैं
तुम्हें खुश रखने के लिए
किस हालात से गुज़रते हैं
तुम जफ़ाएं करो हम फिर भी
तुम्हारा दम भरते रहेंगे
कसम है खुदा की
हम तुम पर यूं ही मरते रहेंगे
इनकी मानेंगे जब तक रहेंगे ये खुश
इनकी मानेंगे जब तक रहेंगे ये खुश
बात ना मानों तो ये मचल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
रंग पल पल में इनके बदल जाते हैं
हुस्न वाले नहीं पहले जैसे रहे
अभी वफ़ा और जफ़ा के किस्से छोड़ दीजिए
तमाम शिकवे और गिलों से नाता तोड़ दीजिए
अगर हम बेवफा हैं तो तुम भी कुछ नहीं हो कम
इस जिरह बाजी में समझिए अब कुछ नहीं है दम
खुद के वास्ते जो गुज़र गया उसे भूल जाईए
छोड़िए शिकवे गिले थोड़ा हमारे करीब आईए
जिंदगी अब जियेंगे निभाकर वफ़ा
एक नज़र इधर भी जनाब
जिंदगी अब जियेंगे निभाकर वफ़ा
आओ मिलके ये दोनों कसम खाते हैं
जिंदगी अब जियेंगे निभाकर वफ़ा
आओ मिलके ये दोनों कसम खाते हैं
जिंदगी अब जियेंगे निभाकर वफ़ा
#qawwali #hindisong #lovesongs
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: