#JHUNJHUNU
Автор: Jhunjhunu Update
Загружено: 2020-06-30
Просмотров: 1825
Описание:
झुंझुनूं जिला कलेक्टर यूडी खान ने कहा है कि पत्रकार समाज के वो वॉरियर्स है। जो ना केवल लॉकडाउन में एक वॉरियर्स के रूप में काम करते दिखाई दिए। बल्कि जब भी समाज को पत्रकारों की आवश्यकता होती है। अपनी लेखनी के दम पर पत्रकार वॉरियर्स के रूप में उनके साथ खड़े होते है। जब प्रशासन को जरूरत होती है तो वहां भी उनकी भूमिका किसी वॉरियर्स से कम नहीं है। कलेक्टर खान मंगलवार को सूचना केंद्र में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत झुंझुनूं पुलिस द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि कलेक्टर यूडी खान थे। अध्यक्षता एसपी जेसी शर्मा ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीआरओ बाबूलाल रैगर, एएसपी वीरेंद्र मीणा, सिटी डीएसपी लोकेंद्र दादरवाल, ग्रामीण डीएसपी नीलकमल मीणा मौजूद थे। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार डॉ. डीएन तुलस्यान, ओम स्वामी तथा इम्तियाज भाटी के अलावा सिटी डीएसपी दादरवाल तथा ग्रामीण डीएसपी मीणा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एसपी जेसी शर्मा ने कहा कि तीन महीनों में काफी कुछ बदला है। पहले कोरोना से संक्रमित लोग कम थे। लेकिन डर ज्यादा था। अब संक्रमित ज्यादा है। लेकिन डर कम है। कारण है कि हम जागरूक हो रहे है। हमें पता चल रहा है कि कोरोना से कैसे बचा जा सकता है। इसलिए हमें डर कम लगता है। पर यह भी सच है कि आने वाले कई दिनों तक हमें कोरोना के साथ रहना है। इसलिए पत्रकारों की जिम्मेदारी बढती है कि वे लॉकडाउन के दौरान सामाजिक सरोकार पूरा करते हुए पत्रकारिता का धर्म निभा रहे थे। वो आगे भी जारी रखें। साथ ही उन्होंने पुलिस व प्रशासन को दिए गए सहयोग के लिए सभी पत्रकारों का आभार जताया। अंत में एएसपी वीरेंद्र मीणा ने आभार जताया। मंच का संचालन जाने—माने उद्घोषक मूलचंद झाझड़िया ने किया। इस मौके पर सदर सीआई भंवरलाल कुमावत, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्रसिंह निर्वाण, मो. रफीक ठेकेदार, संदीप केडिया, सुनिल शर्मा बिरमीवाला आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में एसपी जेसी शर्मा ने बताया कि पत्रकारों का सम्मान हर थाना स्तर पर होगा। सात जुलाई तक सभी थानों में पत्रकारों की सूची भेजी जाएगी और स्थानीय स्तर पर सूची तैयार कर पत्रकारों को बतौर कोरोना योद्धा सम्मानित किया जाएगा।
-------------------------------------------
झुंझुनूं अपडेट के साथ देखिये झुंझुनूं की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the jhunjhunu's Most Subscribed News Channel on YouTube.
#jhunjhununews #jhunjhunuupdate #jhunjhunu
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
JHUNJHUNU UPDATE | Hindi News | झुंझुनूं अपडेट
JHUNJHUNU UPDATE News Channel:
झुंझुनूं अपडेट सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । झुंझुनूं अपडेट न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। झुंझुनूं अपडेट की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।
Jhunjhunu update is Jhunjhunu's best Hindi News Channel. jhunjhunu update news channel covers the latest news in politics, entertainment, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi!
Subscribe To Our Channel: https://bit.ly/2JlKwUa
Official website: https://jhunjhunuupdate.com/
Like us on Facebook / jhunjhunuupdate
Follow us on Twitter / jhunjhunuupdate
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: