5 आसान तरीके अपनाएँ और नपुंसकता से छुटकारा पाएँ - Dr. Eric Berg Hindi Sub
Автор: Dr. Berg Hindi
Загружено: 2023-03-09
Просмотров: 1637
Описание:
Dr. Berg's Website: https://drberg.in/ इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता या यौन रोग के मूल कारण और उसे ठीक करने के पांच आसान तरीकों की जानकारी पाएँ।
जानकारी के स्रोत:
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/11738...
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/16049...
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/arti...
https://academic.oup.com/fampra/artic...
0:00 परिचय: इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता के समाधान और रणनीतियाँ
0:35 इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारण
1:45 नाइट्रिक ऑक्साइड और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समझ
5:00 प्राकृतिक तरीके से नाइट्रिक ऑक्साइड कैसे बढ़ाएं
7:04 सांसों की एक मददगार और अनोखी तकनीक की जानकारी के लिए मेरा विडियो देखें!
इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता या यौन रोग के संभावित समाधानों की तलाश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन को नियंत्रित करके रखना उसकी सबसे बड़ी रणनीति है—लेकिन हम उसे पूरी तरह कैसे ठीक कर सकते हैं?
लोग अक्सर सोचते हैं कि कम टेस्टोस्टेरोन इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता या यौन रोग का कारण है। लेकिन, टेस्टोस्टेरोन सवाल के जवाब का एक छोटा सा हिस्सा है, इस समस्या की जड़ उससे भी बड़ी है।
नाइट्रिक ऑक्साइड सबसे महत्वपूर्ण तत्व है, जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का कारण है, और बढ़ती उम्र के साथ आपके शरीर में यह कम होता जाता है। मैं मानता हूँ कि नाइट्रिक ऑक्साइड की कमी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का एक संभावित कारण हो सकती है।
नाइट्रिक ऑक्साइड आपकी धमनियों को आराम देने में मदद करता है और रक्त का प्रवाह बढ़ाता है। यह टेस्टोस्टेरोन को बनाने में आपकी मदद करता है और यह उस हॉर्मोन के कार्यों में शामिल रहता है, जो आपके शरीर द्वारा बनाए जाने वाले टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को नियंत्रित करता है।
नाइट्रिक ऑक्साइड आपके रक्त में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है और कॉर्टिसोल को नियंत्रित करता है। स्लीप एपनिया और तनाव या घबराहट से पीड़ित लोगों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का जोख़िम बढ़ जाता है।
नाइट्रिक ऑक्साइड आपकी नींद के चक्र में भी शामिल रहता है। नींद की समस्या इरेक्टाइल डिसफंक्शन का जोख़िम बढ़ा देती है। नाइट्रिक ऑक्साइड के कारण इन्सुलिन अच्छी तरह अपना काम करता है, जिससे हमें यह पता चलता है कि क्यों डायबिटीज़ के रोगियों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का जोख़िम बढ़ जाता है।
ध्यान दें कि स्टेटिन दवाओं के कारण भी टेस्टोस्टेरोन कम हो सकता है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन का जोख़िम बढ़ सकता है।
प्राकृतिक तरीके से नाइट्रिक ऑक्साइड कैसे बढ़ाएं:
1. नाक से सांस लें
2. नियमित रूप से कसरत करें
3. नाइट्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करें
4. शुगर, शराब और तनाव से दूर रहें
5. अपनी नींद में सुधार करें
डॉ. एरिक बर्ग डीसी का जीवन परिचय:
डॉ. बर्ग, उम्र 58 वर्ष, एक कैरोप्रेक्टर हैं, जो स्वस्थ केटोसिस और आंतरायिक तरीके से भूखा रहने की कला (इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग) के विशेषज्ञ हैं। वे सर्वाधिक बिकने वाली किताब The Healthy Keto Plan के लेखक हैं, और डॉ. बर्ग नुट्रीशनल्स के निदेशक भी हैं। वे डॉक्टरी के क्षेत्र में अब तो कार्य नहीं करते, लेकिन अब सोशल मीडिया के ज़रिये स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
Dr. Berg Nutrition Website: https://drnutrition.com/en-ae/brands/...
डॉ. बर्ग शॉप: https://drberg.in/
Facebook: https://bit.ly/FB-DrBerg
Instagram: https://bit.ly/IG-DrBerg
Anchor: https://bit.ly/Anchor-DrBerg
TikTok: https://bit.ly/TikTok-DrBerg
अस्वीकृति:
डॉ. एरिक बर्ग ने अपनी डॉक्टर ऑफ़ कैरोप्रेक्टिक की डिग्री साल 1988 में पामर कॉलेज ऑफ़ कैरोप्रेक्टिक से प्राप्त की है। उनके द्वारा “डॉक्टर” या “डॉ.” शब्द का इस्तेमाल इस डिग्री के आधार पर ही किया जाता है। डॉ. बर्ग वर्जिनिया, कैलिफ़ोर्निया, और लूसिआना में एक लाइसेंस प्राप्त कैरोप्रेक्टर हैं, लेकिन वे अब इनमें से किसी भी राज्य में कैरोप्रेक्टिक पर कार्य नहीं करते हैं और मरीज़ों को भी नहीं देखते, ताकि वे लोगों को शिक्षा प्रदान करने पर अपना संपूर्ण समय और ध्यान केंद्रित कर सकें, फ़िर भी उनके पास सक्रिय लाइसेंस मौजूद है। यह विडियो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसका इस्तेमाल आत्म-निदान के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए और यह किसी मेडिकल परीक्षा, इलाज, उपचार, निदान, और परामर्श या सलाह का विकल्प भी नहीं है। यह आपके और डॉ. बर्ग के बीच डॉक्टर-मरीज़ के रिश्ते का निर्माण भी नहीं करता है। सर्वप्रथम किसी चिकित्सक से सलाह और मेडिकल परीक्षण, निदान, और परामर्श लेने के बाद ही आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी आहार नियम या खान-पान को बदलने के बारे में विचार करना चाहिए। हमेशा किसी चिकित्सक या अन्य प्रशिक्षित स्वास्थ्य प्रदाता की सलाह लें, और आप अपने चिकित्सक से किसी भी मेडिकल स्थिति के सन्दर्भ में प्रश्न पूछ सकते हैं।
विडियो देखने के लिए आपका धन्यवाद! मुझे आशा है कि इस विडियो के ज़रिये आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन के संभावित समाधान के सबसे अच्छे प्राकृतिक तरीकों की जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगले विडियो में मिलते हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: