Winter special तिल गुड रोटी😋
Автор: Aparna's home and kitchen
Загружено: 2026-01-06
Просмотров: 26
Описание:
सर्दियों की स्पेशल तिल गुड़ की रोटी
सर्दियों में अक्सर गरम तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इनमें गुड़ और तिल भी शामिल हैं।दोनों की ही तासीर गरम होती है।
बनाने की सामग्री,:
गुड़ 1 कटोरी वजन में 250ग्राम, तिल (धुली या बिना धुली) 1/2 कटोरी,बेसन 2 बड़े चम्मच,तेल 2बड़े चम्मच इलायची पाउडर 1/4 चम्मच
गेहूं का आटा 2 कटोरी, मोयन के लिए तेल 2 बड़े चम्मच,नमक 1 चुटकी,पानी आटा गूथने के लिए।
बनाने की विधि:
सबसे पहले रोटी के लिए आटा लगा लेना है। आटे में नमक तेल डाल कर गूथ ले।और उसे सेट होने को रख दे।तब तक हम गुड़ तैयार कर लेंगे। बेसन को तेल डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेक लेंगे।उसक बाद तिल भी उसी कढ़ाई में बिना घी तेल के हल्का सा सेक लेंगे तिल ज्यादा नहीं सेकने है नहीं तो कड़वा स्वाद आ जाता है।अब तिल को ठंडा होने के बाद मिक्सी जार में बारीक पीस लेना है।उसक बाद उसी कर में गुड़ और बेसन भी डाल कर पल्स मोड पर चला ले ताकि गुड़ तिल के साथ अच्छे से मिल जाएगा। सबको एक बर्तन में निकाल कर अच्छे से हाथ से मिला ले इलायची पाउडर डाल दे और ये हमारी फिलिंग तैयार है।
अब आटे को एक बार तेल का हाथ लगा के अच्छी तरह मसल के नरम कर ले। आटे की लोई बना के उसमें गुड़ की स्टफिंग कर के हाथ से पहले थोड़ा फैला ले।फिर बेलन की सहायता से रोटी को आकार दे।तवा गर्म कर ले उसपे रोटी डाल के अच्छी तरह दोनों तरफ से सेक ले।घी के साथ सर्व करे।इनको बना के एक पेपर या थाली पे फैला दे तो ये कुरकुरी और खस्ता रहती हे। ठंडी होने के बाद स्टोर करे।इनकी शेल्फ लाइफ 15 से 20 दिन होती है। तो आज ही सर्दियों का आनंद ले तिल गुड रोटी के साथ।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: