प्राणधन! जीवन कुंज बिहारी (9/10)। Prandhan! Jeevaan Kunj Bihari (9/10)
Автор: Radha Govind Mandir, Chandigarh
Загружено: 2022-05-15
Просмотров: 5349
Описание:
💠 साधकों के आग्रह पर एवं सभी के आध्यात्मिक लाभ के दृष्टिगत हम अपने चैनल पर जगद्वन्द्य अपने गुरुदेव जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की अमूल्य प्रवचन श्रृंखलाओं को नियमित रूप से रिलीज़ करते जा रहे हैं।
इन प्रवचन श्रृंखलाओं में भक्ति विषयक अनेकानेक अस्पष्ट, अज्ञात, गूढ़ व उलझे हुये गंभीर विषयों का बड़ी सरलता एवं स्पष्टता के साथ निरूपण किया गया है जिनके श्रवण से विभिन्न आध्यात्मिक गुत्थियाँ सुलझ जातीं हैं तथा अनेकानेक भ्रान्तियों का स्वतः निराकरण हो जाता है।
इसी क्रम में एक नई प्रवचन श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है— 'प्राणधन जीवन कुंज बिहारी'। दस अद्भुत प्रवचनों की यह श्रृंखला श्री महाराज जी द्वारा विरचित अलौकिक ग्रन्थ 'प्रेम रस मदिरा' के एक पद (३.६४) की व्याख्या पर आधारित है।
कुंज बिहारी श्रीकृष्ण वास्तव में कौन हैं, उनकी प्राप्ति ही जीवमात्र का स्वाभाविक लक्ष्य क्यों है, श्रीकृष्ण से हमारा संबंध किस प्रकार का है तथा हम अपने सनातन संबंधी श्रीकृष्ण को क्यों भूले हुये हैं? प्रेम का स्वरूप क्या है, निष्काम प्रेम की कसौटी क्या है, प्रेम की सर्वोच्च अवस्था प्राप्त करने हेतु भक्ति मार्ग के साधक को कैसा आदर्श सामने रखकर आगे बढ़ना चाहिये, शरणागति का रहस्य, शरणागति में बाधा इत्यादि अनेक अमूल्य विषयों की अति स्पष्ट व्याख्या हमें इस प्रवचन श्रृंखला में प्राप्त होती है।
यह प्रवचन श्रृंखला भगवत्प्रेमपिपासुओं के लिये अनमोल निधि है। इसमें उस 'गोपी प्रेम' की प्राप्ति का निरूपण है जिसके लिये लालायित होकर भगवान शंकर भी गोपी वेश धारण कर ब्रज में डोलते हैं। आध्यात्मिक जगत के गूढ़तम रहस्यों को उद्घाटित करने वाली इस विशेष प्रवचन श्रृंखला को आप एक बार तो आद्योपान्त अवश्य ही सुनें।
ये व्याख्यान सन् 1981 के हैं तथा इनकी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है, केवल ऑडियो रिकॉर्डिंग ही प्राप्त है। श्रोताओं के विशेष लाभ के दृष्टिगत हम उसी दुर्लभ ऑडियो को यहाँ वीडियो के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि आप इस परम उपयोगी श्रृंखला का एकाग्रचित्त होकर श्रवण करें एवं अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें। 💠
📼इस वीडियो के कुछ अंश हैं—
इस पद की व्याख्या में पिछले दिन मैंने आपलोगों को ये बताया कि संसार से संसार की कामना करना ये तो मूर्खता है ही है सभी जानते है राम नाम सत्य है। किन्तु भगवान से संसार की कामना करना, श्याम सुन्दर से संसार माॅंगना ये और भी महत्ती मूर्खता है। और वास्तव में तो पहले प्रेम हो फिर माॅंगा जाए । संसार में भी ऐसा ही होता है। जिससे हमारा प्यार हो, संबंध हो, उससे हम कुछ माॅंगते है। ऐसे हम नहीं माॅंगा करते। किन्तु भगवान से प्रेम न होने पर अर्थात् संसार के प्रेम होने के कारण और भगवान से कुछ माॅंगना है ये तो उपहास है, जोक। इसलिए ऐसी गलती कभी भूलकर भी न करना। अब चलो इसके आगे। एक बार एक कथानक आपको बताए- रामकृष्ण परमहंस को कैंसर हो गया, नासूर गले में। आज तक कभी कैंसर का इलाज ठीक-ठीक नहीं निकला सारी दुनिया में, तो ये रामकृष्ण परमहंस के जमाने में भला कहाॅं कौन इलाज करता। सबको पहले से मालूम हो गया था कि अब रामकृष्ण परमहंस चार दिन के मेहमान है। लेकिन कलकत्ता में, बंगाल में उनकी इतनी ख्याति थी कि उन्होंने कई लोगों को अच्छा कर दिया, क्या कर दिया, वगैरह-वगैरह। तो लोगों ने जाकर कहा रामकृष्ण परमहंस से कि आप तो सिद्ध है, आपके लिए तो खिलवाड़ है ज़रा माॅं से कह दीजिए कैंसर फैंसर सब गायब हो जाएगा। अरे जब माया समाप्त हो सकती है तो कैंसर में क्या धरा है। तो रामकृष्ण परमहंस ने ऐसा क़रारा उत्तर दिया। उन्होंने कहा क्यों जी! जिस मन से मैंने दिव्य माॅं का ध्यान किया, उस मन को मैं अब कैंसर में लगाऊ और जिस माॅं की सेवा के लिए मैंने माॅं से प्यार किया उस माॅं से मैं इस डर्टी चीज के लिए कहूं। ये छिछोरापन मैं नहीं कर सकता।
—जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज
Full playlist link :- • प्राणधन! जीवन कुंज बिहारी। Prandhan! Jeeva...
© Jagadguru Kripalu Parishat. All rights reserved.
All rights belong to Jagadguru Kripalu Parishat.
🔸Gopi Prem-
• गोपी प्रेम | Gopi Prem
🔸Arey Man! Ubhaya Roop Jaga Jaan-
• अरे मन! उभय रूप जग जान | Arey Man! Ubhaya ...
🔸Mahapurush Tattwa-
• महापुरुष तत्व | Mahapurush Tattwa
🟪Facebook / shyamashyamsamiti
🟧Instagram / sushreeakhileshwarididi
🟦Twitter / sss_zirakpur
⬜Telegram https://t.me/sss_zirakpur
💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮
कलियुग में दान को ही कल्याण का एकमात्र माध्यम बताया गया है। 'दानमेकं कलौयुगे'।
दान पात्र के अनुसार ही अपना फल देता है तथा भगवान एवं महापुरुष के निमित्त किया गया दान सर्वोत्कृष्ट फल प्रदान करता है।
हम साधारण जीव यथार्थ में यह नहीं जान सकते कि वास्तविक महापुरुष के प्रति किया गया हमारा दान/समर्पण हमारे कल्याण का कैसा अद्भुत द्वार खोल देगा। अतएव, समर्पण हेतु आगे बढिये।
आपकी यह दान राशी जीरकपुर (चंडीगढ़) स्थित राधा गोविंद मन्दिर के निर्माण कार्य में प्रयुक्त होगी।
ऑनलाइन अनुदान भेजने के लिए कृपया निम्न लिंक पर जायें
https://rzp.io/l/Lo4K8pf
(केवल भारतीय नागरिकों के लिए)
Donate using your ATM Card/Debit Card/Credit Card/Net Banking/UPI/QR code at https://rzp.io/l/Lo4K8pf
(Only for Indian Citizens)
Shyama Shyam Samiti
Contact numbers : 8552066661, 9872396855, 9988998001
💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮
#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज
#jagadguru_kripalu #Radha #Krishna #Vrindavan #barsana #Prem_mandir #Bhakti #Gita #Bhagawat #Ramayan #Ved #Peace #Happiness #SpiritualMaster #Divine #JagadguruShriKripalujiMaharaj
#JagadguruKripaluParishat #AkhileshwariDidi
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: