ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

पैरोल, बदला, Encounter.. 'अजयराज हत्याकांड' का बदला लेने निकला, खुद गोली खा गया गैंगस्टर प्रभु सिंह!

rajasthan tak

rajasthan news

राजस्थान न्यूज़

Chittorgarh Crime News

चित्तौड़गढ़ पुलिस

Rajasthan Crime News

Prabhu Singh Chauhan

प्रभु सिंह चौहान

History Sheeter Rajasthan

हिस्ट्रीशीटर राजस्थान

Police Encounter Rajasthan

Chittorgarh Encounter

चित्तौड़गढ़ एनकाउंटर

Gang War Rajasthan

राजस्थान गैंगवार

Ajayraj Singh Murder Case

अजयराज सिंह हत्याकांड

Ishwar Singh Date

ईश्वर सिंह डेट

chittorgarh prabhu singh ishwar singh gangwar

chittorgarh gangwar news

crime

Автор: Rajasthan Tak

Загружено: 2026-07-31

Просмотров: 5175

Описание: "कहते हैं... दुश्मनी कभी मरती नहीं... वो बस सही वक्त का इंतजार करती है। कभी सालों तक खामोश रहती है, लेकिन जब बदले की आग सिर चढ़कर बोलने लगे तो फिर गोलियां फैसला करती हैं।
चित्तौड़गढ़ में भी कुछ ऐसा ही होने वाला था.. एक पुरानी रंजिश... एक हिस्ट्रीशीटर... अवैध हथियार... और एक कथित बदले की तैयारी। लेकिन इससे पहले कि शहर एक और खूनी गैंगवार का गवाह बनता, पुलिस और बदमाश आमने-सामने आ गए। गोलियां चलीं, चीख-पुकार मची और कुछ ही मिनटों में पूरा खेल पलट गया। आखिर कौन था वो हिस्ट्रीशीटर? किसकी जान लेने की कथित तैयारी थी? और कैसे पुलिस ने एक बड़े गैंगवार को शुरू होने से पहले ही रोक दिया?

ये पूरा मामला चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह चौहान अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका थी कि वो अपने विरोधी गैंग के एक सदस्य पर हमला करने की तैयारी में है। अब सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आती है.. और इलाके की घेराबंदी कर दी जाती है.. कुछ ही देर बाद पुलिस को वही कार दिखाई दी, जिसमें प्रभु सिंह सवार था.. पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख प्रभु सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जाहिर है अचानक चली गोलियों से इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है.. यहां पुलिस ने अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की। और दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान एक गोली प्रभु सिंह के पैर में लग जाती है, जिससे वो घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। उसके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए और उसे तुरंत चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया।
लेकिन इस मुठभेड़ की असली कहानी सिर्फ पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई फायरिंग नहीं है। पुलिस की मानें तो इसके पीछे पिछले साल हुए चित्तौड़गढ़ के चर्चित अजयराज सिंह हत्याकांड की पुरानी रंजिश जुड़ी हुई है। आपको याद होगा कि पिछले वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होटल पर बैठे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, और इसी फायरिंग में अजयराज सिंह की मौत हो गई थी.. इस हत्याकांड के बाद से इलाके में दो गुटों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था..

बाइट - ÆíÍíôœ« îÞíëØâ, ²ÞíÈíï, î¸íÃÃí÷¿øâµíÀøâ (00.00 - 01.02)

पुलिस के मुताबिक, अजयराज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गंगरार थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर ईश्वर सिंह डेट इन दिनों 5 अगस्त तक पैरोल पर बाहर आया हुआ है। पुलिस को आशंका है कि प्रभु सिंह इसी मौके का फायदा उठाकर पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए निकला था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे एंगल की जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल भी की जा रही है।
अभी हाल ही में आपने चितौड़गढ़ जेल से निकला एक वायरल वीडियो देखा होगा.. जिसमें अजयराज हत्याकांड में शामिल आरोपी खुलेआम मौज करते हुए वीडियो बनाते दिख रहे हैं.. और इसी वायरल वीडियो में कुख्यात ईश्वर सिंह भी मौजूद है..

लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अगर पुलिस को समय रहते ये सूचना नहीं मिलती, अगर नाकाबंदी नहीं होती और अगर प्रभु सिंह तक पुलिस नहीं पहुंचती, तो संभव है कि चित्तौड़गढ़ एक और बड़े गैंगवार का गवाह बनने वाला था.. यही वजह है कि पुलिस इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता मान रही है। घटना के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं घायल हिस्ट्रीशीटर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ट्रॉमा वार्ड की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। वार्ड के अंदर क्यूआरटी के जवान तैनात किए गए हैं, जबकि बाहर स्थानीय पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।

फिलहाल शंभूपुरा थाने में पुलिस पर फायरिंग, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में अलग से मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि क्या इस कथित हमले की योजना में और लोग भी शामिल थे, क्या गैंगवार की पूरी तैयारी पहले से ही की जा चुकी थी और क्या आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
लेकिन एक बात तो साफ है... चित्तौड़गढ़ में इस बार गोलियां जरूर चलीं, लेकिन पुलिस की तत्परता ने एक संभावित खूनी गैंगवार को शुरू होने से पहले ही रोक दिया.. अब सभी की नजरें पुलिस जांच पर हैं, क्योंकि इसी जांच से साफ होगा कि बदले की ये कहानी आखिर कितनी गहरी थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल था..

Watch more from CRIME SCENE -    • CRIME SCENE  

#chittorgarh #ajayrajmurder #revenge #prabhusingh #ishwarsingh #chittorgarhcrime #crime #loveaffairmurder #RajasthanLiveNews #rajasthantak #crimescene #rajsathantakcrimescene


--------
About the Channel:

Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan

#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState

Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook:   / rajasthantakofficial  
Twitter:   / rajasthan_tak  

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
पैरोल, बदला, Encounter.. 'अजयराज हत्याकांड' का बदला लेने निकला, खुद गोली खा गया गैंगस्टर प्रभु सिंह!

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]