खरड़ की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में ईडी की रेड, 21 लाख रुपये से भरा बैग बरामद
Автор: Dainik Tribune
Загружено: 2026-05-06
Просмотров: 522
Описание:
खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में गुरुवार को केंद्रीय एजेंसी ईडी की ओर से एक फ्लैट में दबिश दी गई। रेड के दौरान नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग नीचे फेंके जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके से बैग लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया और उसके कब्जे से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारी इस संबंध में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, एजेंसी के पहुंचने से पहले फ्लैट नंबर 906 से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कैश से भरा बैग नीचे फेंक दिया। नीचे मौजूद उसका ड्राइवर सफेद रंग की कार में बैग लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।
घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी खरड़ ईशांत सिंगला के निर्देश पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। Punjab Police की टीम ने एसएचओ अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति की पहचान नितिन कुमार गोहिल के रूप में हुई है, जो आईटी सेक्टर से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसके कुछ राजनीतिक संपर्क होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोसाइटी निवासियों के अनुसार, नितिन कुमार करीब चार महीने पहले ही यहां रहने आया था।
लोगों ने यह भी बताया कि उसके फ्लैट पर रोजाना बड़ी संख्या में कोरियर आते थे, जिन्हें अधिकतर उसका ड्राइवर रिसीव करता था। जांच एजेंसियों ने बरामद नकदी को कब्जे में ले लिया है और रेड अभी जारी है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई इनफ़ोर्समेंट डायरेक्टरते की बताई जा रही है, लेकिन एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
#EDRaid #Kharar #PunjabNews #BreakingNews #EnforcementDirectorate #CashRecovery #WesternTowers #MohaliNews #IndiaNews #Corruption #MoneyLaundering #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #investigations
‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
Subscribe for more videos: / @dainiktribunechd
Like us on Facebook: / dainiktribunechd
Follow us on Twitter: / dainiktribune
Download Dainik Tribune epaper App: https://bit.ly/3ghljcf
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: