प्राकृतिक आपदाओं से बचाते हैं नाग देवता | Indru Nag Temple | Dharam Shala | Himachal Pradesh
Автор: Tilak Darshan
Загружено: 2024-09-26
Просмотров: 1241
Описание:
हर हर महादेव !!! आप सभी का हमारे यात्रा कार्यक्रम दर्शन में एक बार फिर से हार्दिक अभिनन्दन... भारत देश के हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा ज़िले का एक ख़ूबसूरत सा शहर है धर्मशाला, जो कांगड़ा से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। समुद्र तल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित धर्मशाला पहाड़ी प्राकृतिक सौंदर्य से सम्रद्ध है। यह शहर तिब्बती शरणार्थियों का निवास स्थल है। यहां की ऐतिहासिक डल झील विश्व प्रसिद्ध है। इसी खूबसूरत से नगर के एक उपनगर, खनियारा में एक प्राचीन मंदिर है जिसे इंद्रु नाग मंदिर के नाम से जाना जाता है। आज हमारे कार्यक्रम ‘दर्शन’ के माध्यम से हम आपको इसी मंदिर में विराजमान इंद्रु नाग देवता के दर्शन करवाने जा रहे हैं…
नाग देवता को समर्पित, इंद्रु नाग मंदिर हिंदुओं का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जो धर्मशाला से 5 किलोमीटर की दूरी पर और मैक्लॉडगंज से 8 किलोमीटर की दूरी पर खनियारा में चोहला गांव के पास स्थित है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश अधिक होती है और कभी-कभी तो यह भारी बारिश भयावह रूप ले लेती है। स्थानीय लोगों की यह दृढ़ मान्यता है कि इंद्रु नाग देवता ही उन्हें ऐसी अतिवृष्टि, अल्प वृष्टि तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाते हैं। इसी मान्यता के चलते इंद्रु नाग देवता को इस क्षेत्र में बारिश का देवता भी माना जाता है।
भक्तों, यदि आप “ इंद्रु नाग मंदिर " धर्मशाला की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो शीघ्र ही अपनी यात्रा का श्री गणेश करें और भगवान् इन्दृनाग के दर्शनों के साथ साथ यहाँ फैले प्राकृतिक सौन्दर्य का भी आनंद प्राप्त करें...
Disclaimer- यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
#IndrunagMandir #Himachalpradeshtemples #DharamshalaTemples #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: