DNA: पुतिन के इस दांव ने गिराए सोने के भाव तो इसलिए 1 लाख तक गिरेगा सोना ?Gold Silver Prices। Zee
Автор: Zee News
Загружено: 2026-02-17
Просмотров: 58319
Описание:
DNA मित्रो, आज विश्लेषण की शुरुआत हम उस सवाल के साथ करेंगे..जो सोने से जुड़ा है। जो आपसे जुड़ा है। जो देश-दुनिया से जुड़ा है। सवाल है, क्या सोना..एक लाख रुपये से भी नीचे आ जाएगा? सवाल है, क्या पुतिन और ट्रंप मिलकर..गोल्ड को और गिराने वाले हैं?
सवाल है, जब सोने-चांदी में गिरावट लगातार जारी है तो आप अपनी मेहनत की कमाई..कहां लगाएंगे? हमें लगता है, ये वो सवाल हैं..जिसपर आप भी अपने घर-परिवार..दोस्त-रिश्तेदार और जानकारों के बीच चर्चा कर रहे होंगे। इसलिए हमने सोचा, कि आज विश्लेषण की शुरुआत भी इसी खबर के साथ की जाए।
मित्रो, दुनिया में सबसे ज़्यादा सोने की खपत भारत में है. विश्व की लगभग 25% सोने की मांग भारत से आती है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसी सोने की चमक फीकी पड़ रही है।
पिछले 20 दिनों से सोना लगातार गिरता जा रहा है। जो सोना 2 लाख रुपये को पार करने के क़रीब पहुंच गया था, वो गिरकर अब डेढ़ लाख के पास आ गया है। इससे भी हैरान करने वाला अनुमान ये है कि सोने का भाव गिरकर एक लाख रुपये से नीचे जा सकता है।सोने की क़ीमत में गिरावट के नए अनुमान को डिकोड करने से पहले आपको सोने का ताज़ा भाव जानना चाहिए। आज वायदा बाज़ार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में शाम के वक़्त 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम में लगभग 1% की गिरावट दर्ज की गई और नया भाव लगभग 1 लाख 53 हज़ार के आसपास रहा। वहीं सर्राफा बाज़ार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,242 रुपए सस्ता होकर 1 लाख 51 हज़ार के आसपास आ गया।
आप याद कीजिए, सिर्फ 20 दिन पहले यानी 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोने का दाम 1 लाख 93 हज़ार रुपये हो गया था। यानी 20 दिनों में सोना 40 हज़ार रुपये सस्ता हुआ है. इसका मतलब ये है कि इन 20 दिनों में, सोने के दाम में 21% की गिरावट आई है. आपका सोना..20 दिन पहले अगर 100 रुपये का था, तो वो अब 79 रुपये का रह गया है।
#dnawithrahulsinha #goldsilverprices #zeenews #trump
#goldpricetoday #silverprice #zeenews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: / zeenews
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: / zeenews
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: