BJP नेता Vijay Singh Palara को रंगदारी केलिए विदेशी नंबरों से वॉइसमैसेज। कुचामन थाने में मुकदमा दर्ज
Автор: News One Rajasthan
Загружено: 2026-02-14
Просмотров: 18698
Описание:
BJP नेता Vijay Singh Palara को रंगदारी केलिए विदेशी नंबरों से वॉइसमैसेज। कुचामन थाने में मुकदमा दर्ज
साल 2025 में रंगदारी कॉल और कारोबारी रमेश रुलानियां की हत्या से दहला कुचामन शहर नए साल 2026 की शुरुआत में एक बार फिर दहशत के साये में है। विदेशी नंबरों से धमकी भरे वॉइस कॉल और वॉइस मैसेज का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। बीते एक सप्ताह में शहर के तीन लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए रंगदारी की धमकियां मिलने की जानकारी सामने आई है।
ताजा मामला शनिवार को सामने आया, जब डीडवाना–कुचामन जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नागौर देहात जिला अध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को भी विदेशी नंबर से धमकी भरे वॉइस मैसेज मिलने की जानकारी सामने आई । पहले शुक्रवार की शाम और बाद में शनिवार शाम विजय सिंह पलाड़ा को एक के बाद एक दो वॉइस नोट प्राप्त हुए। खुद को वीरेंद्र चारण बताने वाले व्यक्ति ने फोन पर खुली धमकी दी और सुखदेव सिंह गोगामेडी तथा कुचामन के कारोबारी रमेश रुलानियां जैसा अंजाम भुगतने की बात कही। साथ ही “सहयोग” के नाम पर रंगदारी की मांग करते हुए एक दिन में जवाब देने को कहा गया।
वॉइस कॉल और वॉइस मैसेज विदेशी नंबरों से किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय सिंह पलाड़ा शनिवार देर शाम कुचामन थाने पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर कुचामन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: