कौन थें अवधूत भगवान राम ? जाने उनके बारे में विशेष
Автор: Real View News
Загружено: 2022-02-07
Просмотров: 39530
Описание:
आध्यात्मिक दृष्टि से पूरी दुनिया में भारत की विशिष्ट पहचान रही है । आदिकाल से भारत की भूमि पर ऐसे-ऐसे महान तपस्वी, ऋषि-मुनि, साधु, संत, महात्मा का अवतरण हुआ, जिन्होंने पूरे मानव समाज को नयी दिशा दिखायी । जीने की राह बतायी । ऐसे ही महान सिद्ध संतों में एक प्रमुख नाम है-अघोरेश्वर भगवान रामजी का । आजीवन गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, असहायों, दलितों व कुष्ठियों की सेवा में तल्लीन अघोरेश्वर भगवान रामजी को 29 नवंबर, 1992 को अमेरिका में महानिर्वाण प्राप्त हुआ । प्राचीन औघड़ या अघोर परंपरा में उत्तर भारत के प्रसिद्ध चमत्कारी औघड़ बाबा कीनाराम ने यौगिक साधनाओं के माध्यम से जिस प्रकार सामाजिक सेवा, समाज-सुधार का प्रयत्न और अघोर मत को समाज से जोड़ने की प्रक्रिया का सूत्रपात किया, उसे शिखर पर ले जाने का कार्य किया अघोरेश्वर भगवान राम जी ने ।
इनका जन्म 12 सितंबर, 1937 में बिहार के भोजपुर जिले के गुंडी ग्राम में हुआ । सात वर्ष की अवस्था होते-होते बालक भगवान ने घर छोड़ दिया । गांव के बाहर अपने खेत में कुटीया बनाकर रहने लगे । मांगकर भोजन करते । कुछ दिनों के बाद गांव भी छोड़ दिया और विरक्त होकर ब्रह्म की तलाश में निकल पड़े । बाल्यावस्था में ही उन्होंने संपूर्ण भारत का पैदल भ्रमण किया और घोर साधना कर अघोर हो गये । महर्षि शुकदेव के बाद बालपन में ही कठोर साधना का उदाहरण अघोरेश्वर भगवान रामजी का ही मिलता है ।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: