Soldier martyr of Rajasthan: गोली लगाने के बाद भी नहीं रुकी राजस्थान के लाल Ajit Singh की दहाड़|
Автор: Rajasthan Patrika
Загружено: 2020-02-19
Просмотров: 109584
Описание:
Alwar Martyr Ajeet Singh Funeral : नक्सलियों से लड़ते हुए अपनी जान न्यौछावर करने वाले अलवर के गंडाला निवासी अजीत सिंह यादव की बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतयेष्टि की गई। अजीत सिंह छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। 10 फरवरी को नक्सलियों और सीआरपीएफ की कोबरा टीम के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान अजीत सिंह सीने में गोली लगने से घायल हो गए। आठ दिन जिंदगी और मौत के बीच लड़ते हुए वेे 18 फरवरी को शहीद हो गए। बुधवार को उनका पार्थिव देह उनके गांव में लाया गया, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
#SoldiermartyrofRajasthan #Martyr #Shaheed #Rajasthan_Patrika
#AlwarMartyr #AjeetSinghFuneral #SheedAjeetSingh
उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। हर किसी की आंखें नम थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी बेसुध हो गई। परिवारजन उन्हें संभालते रहे। 1994 में सीआरपीएफ की कोबरा टीम में शामिल हुए अजीत सिंह ने कई बार नक्सलियों को धूल चटाई। लेकिन 10 फरवरी को ऑपरेशन के दौरान उन्हें गोली लग गई।
#MartyrCRPFHCAjitSingh #NaxalEncounter #Chhattisgarh
मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे, वहीं छह जवान घायल हो गए थे। जिनमें से मंगलवार को अजीत सिंह यादव पुत्र महेन्द्र सिंह यादव का श्रीनारायणा अस्पताल रायपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को भी मार गिराया था। शहीद अजीत सिंह यादव दिसम्बर माह में अपनी छुट्टी पूरी कर गए थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहीद की शहादत पर ट्वीट कर शोक जताया है। अशोक गहलोत ने लिखा कि मैं सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल अजीत सिंह की वीरता को सलाम करता हूं, जो बीजापुर में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। हम इस मुश्किल समय में शहीद के परिवार के साथ है। ऐसे समय में उन्हें हिम्मत मिले। अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी ने भी शहीद की शहादत पर शोक जताया है।
अजीत यादव को उनके बेटों ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में अलवर सांसद महंत बालकनाथ, विधायक बलजीत यादव, जिला कलक्टर, एसपी, सीआरपीएफ के अधिकारी सहित हजारों लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा में लोगों ने अजीत सिंह अमर रहे, जय हिंद और वंदे मातरम के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि देश अजीत यादव की शहादत को कभी नहीं भुला पाएगा।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: