Tonk में स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती, सचिन ने कही बड़ी बात, सियासी विरोधियों को भी पढ़ाया पाठ।
Автор: Rajasthan Tak
Загружено: 2026-02-10
Просмотров: 7974
Описание:
आप नहीं हैं, फिर भी हर राह में मेरे साथ हैं, मेरे हर फैसले में आपका ही मार्गदर्शन है, पिता जी आपकी यादें मेरी ताक़त हैं, आप मेरे लिए वो अहसास हो, जो हमेशा मेरे पास है, मेरे हर कदम पर आप मेरे साथ हैं।
आज कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय राजेश पायलट की 80वीं जयंती है। इस मौके पर उनके बेटे सचिन पायलट टोंक पहुंचे, पिता की याद में कई कार्यक्रम आयोजित हुए, गुर्जर छात्रावास के युवाओं ने सचिन पायलट जिंदाबाद और राजेश पायलट अमर रहें जैसे नारे भी लगाए। पिता को याद कर सचिन थोड़े भावुक भी दिखे, लेकिन उनके देवलोक गमन के इतने वर्षों बाद भी उनके लिए लोगों का इतना प्यार और लगाव देखकर सचिन पायलट को इस बात का संतोष जरूर हो रहा था कि उनके पिता ने अपने जीवन की जो पूंजी कमाई थी, वही पूंजी आज भी उनके साथ है, आज भी लोग राजेश पायलट को उतना ही याद करते हैं, जितना कि पहले प्यार किया करते थे। अब वही भरोसा और प्यार बेटे सचिन पायलट पर लुटा रहे हैं। पिता के लिए अपार प्यार और अपने लिए ऐसा भरोसा देखकर पायलट भावुक भी हो रहे थे और खुश भी थे, ये सोचकर कि पिता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी थी वो उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। पायलट ने पिता को याद किया, कहा-पिता के मुक़ाबले मां हमेशा कड़क रहती थीं, पिता से भारतीय सेना और एयर फोर्स के शौर्य के किस्सों को सुनकर ही बड़ा हुआ हूं, सचिन पायलट कहते हैं कि आज भी मैं पिता जैसा नहीं बन पाया, लेकिन बनने की कोशिश जरूर करता रहूंगा। सचिन ने बड़ी ही सादगी के साथ पिता की पुण्यतिथि में आए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
#Congress
#IndianPolitics
#RajasthanPolitics
#PublicLeader
#श्रद्धांजलि
#जयंती
#राजेश_पायलट
#सचिन_पायलट
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: