Rohtak Murder Cctv Footage | Rohtak Gandhi Camp Murder | रोहतक गांधी कैंप में हूआ गोलीकांड
Автор: MAI AZAAD HUN
Загружено: 2020-10-21
Просмотров: 990
Описание:
रोहतक : शहर पटेल नगर में हत्या के मामले में पैरोल पर आए व्यक्ति को पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े स्कूटी सवार तीन हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। जबकि उसके भतीजे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस व्यक्ति की हत्या के मामले में वह पैरोल पर आया था उसी के दो बेटों ने साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वारदात बृहस्पतिवार शाम करीब पौने चार बजे की है। पटेल नगर निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र उर्फ जुग्गी गांधी कैंप के रहने वाले राजेंद्र कपूर उर्फ टिटू की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था, जो फिलहाल कोरोना संक्रमण की वजह से पैरोल पर आया हुआ था। शाम के समय वह अपने भतीजे संदीप के साथ ब्रेजा कार में घर की तरफ जा रहा था। गाड़ी को संदीप चला रहा था। घर के नजदीक पहुंचते ही सामने से आए स्कूटी सवार तीन हमलावरों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। संदीप किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। इसके बाद जोगेंद्र भी गाड़ी से उतरकर वहां से भागने लगा। हमलावरों ने करीब पांच गोलियां उसके शरीर में उतार दी, जिसके बाद वहां से भाग निकले। पता चलने पर परिजन उसे उपचार के लिए पीजीआइ लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल, आर्य नगर थाना पुलिस और एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया मलिक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में जोगेंद्र के छोटे भाई अमित ने राजेंद्र उर्फ टिटू के बेटे अनिल उर्फ सोनू और रमन समेत कई अन्य के खिलाफ आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया है।
दो नामजद समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों के साथ पुरानी रंजिश चल रही है, जिसमें पहले भी हत्या हो चुकी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
गोरखपाल, डीएसपी हेडक्वार्टर।
#RohtakMurder #RohtakaNews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: