sambodhi dham Jodhpur Rajasthan, international meditation centre popular tourist place Jodhpur India
Автор: SambodhidhamLive
Загружено: 2021-10-09
Просмотров: 6880
Описание:
सत्संग, सेवा और साधना का आनंद लेने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं।
संबोधि धाम - जहां पहुंचने मात्र से मिलती है मन को शांति और आत्मा को सुकून
सत्संग, साधना और सेवा का अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र एवं दिव्य तीर्थ है : संबोधि धाम, जहाँ प्रतिवर्ष छत्तीस कौम के हजारों श्रद्धालु पहुँचते हैं और अपने घर जैसा प्यार, मिठास और आनंद पाते हैं। संबोधि धाम धरती की ऐसी धरा है जहाँ इंसान जीते-जी स्वर्ग का अहसास करता है। यहाँ न तो पंथ का आग्रह है न जाति का, यहाँ महत्त्व है एकमात्र मानव का, मानवता का। भला जहाँ से सारी मानवजाति को प्रेम, शांति, अहिंसा और भाईचारे का संदेश सीखने को मिलता है, वहाँ किसी तरह की संकीर्ण सोच कैसे हो सकती है। संबोधि धाम का आँचल सारे जहाँ के लिए खुला है। यहाँ आपको भगवान श्री महावीर की साधना, गौतम बुद्ध का मध्यम मार्ग, श्रीराम की मर्यादा और भगवान श्री कृष्ण का कर्मयोग एक साथ साकार होता हुआ नजर आएगा। यही कारण है कि संबोधि धाम अतीत की गौरवगाथा को स्वयं में समेटे वर्तमान का जीवन-तीर्थ है। यह सबका है, सबके लिए हैं।
'संबोधि धाम' प्रकृति और साधना की वह मनोरम स्थली है जहाँ कदम रखते ही व्यक्ति को एक अनोखा ही अहसास होता है। उसे लगता है कि वह शहरी जिंदगी की भागदौड़ से दूर किसी शांत और दिव्य शक्ति के आभांमडल में आ चुका है। यहाँ सचमुच अपूर्व शांति, आनंद और उत्साह का संचार होता है। कायलाना की सुरम्य पहाडिय़ों के एकांत में यह धाम हिमालय में स्थित मानसरोवर का आनंद देता है। ध्यान, साधना और सत्संग से व्यक्ति किस तरह सफल, संतुष्ट और मुक्त जीवन जी सकता है संबोधि धाम उसी के मार्गदर्शन का केन्द्र है।
संस्थापना
पूज्य श्री ललितप्रभ जी एवं पूज्य श्री चन्द्रप्रभ जी की यह संकल्पना थी कि देश में एक ऐसा साधना केन्द्र बने जहाँ जाति-वर्ग-वर्ण, पंथ के हर भेद से ऊपर उठ कर व्यक्ति आत्म-साधना का, जीवन जीने का पाठ सीखे और जीवन का सही-सार्थक परिणाम प्राप्त करे। राष्ट्र-संतों की इसी संकल्पना का प्रतिरूप है संबोधि धाम। 'संबोधि धाम' की नींव सन् 1997 में स्थविर-संत, गणिवर्य श्री महिमाप्रभ सागर जी के सान्निध्य में रखी गई। इसके शिलान्यास के वक्त ही यह संकल्प ले लिया गया कि इसका निर्माण किसी के दान या चंदे से नहीं, सबके समर्पण और सहयोग से होगा। जिन गुरुदेवों की यह क्षमता है कि मात्र एक साल में किसी भी बड़े तीर्थ का निर्माण बेहद आसानी से करवा सकते हैं, पर इसी संकल्प के चलते यहाँ सर्वप्रथम साधना के लिए 1500 फुट की झौंपड़ी का निर्माण हुआ। फिर साधक आते गए, कारवां जुड़ता गया और संबोधि धाम का वर्तमान रूप धीरे-धीरे सहजतया साकार होता गया।
संबोधि धाम का विहंगमावलोकन
संबोधि धाम में प्रवेश करते ही मानो गुरुदेव हमारा सत्कार करते हुए हमें बुला रहे हैं, उनके चेहरे पर खिली हुई प्रेम, मुस्कान और साधना की आभा हमें अनायास ही आत्मा का सुकून देती है। गुरुजनों के दर्शन कर, उनके सत्संग में बैठकर बस ऐसा लगता है कि हमें सदा ये पल मिलते रहें। राष्ट्र संत पूज्य गुरुदेव श्री ललितप्रभ जी एवं राष्ट्र संत पूज्य गुरुदेव श्री चन्द्रप्रभ जी के आशीर्वाद हम सब लोगों के लिए किसी दैवीय वरदान से कम नहीं है। गुरुजनों ने यहाँ शांति और साधना के अलावा सेवाधर्म परम गहनो एवं अतिथि देवो भव: के ऐसे संस्कार दिए हैं कि यहाँ की हर व्यवस्था स्वत: स्नेहपूर्वक बनती चली जाती है।
सुविधाएं
1. घर जैसी सर्व सुविधा युक्त भोजन एवं आवास की व्यवस्था।
2. ए.सी. एवं कुलर युक्त सुसज्जित 30 कमरे।
3. स्वाध्याय हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी।
4. साधक भाई बहनों के लिए साधना का पूरी सुविधा।
सम्पर्क - संबोधि धाम जोधपुर शहर से जुड़ा हुआ भी है और अलग भी। इसके डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में शहरसे जुड़ी सारी सुविधाएँ मौजुद हैं। यह रेलवे स्टेशन से मात्र 6 किलोमीटर दूर है। बारहवीं रोड बस स्टेण्ड से 4 किलोमीटर व शहर बस स्टेण्ड से 7 किलोमीटर दूर है। संबोधि धाम पहुँचने के लिए निम्न फोन नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है – 8999103909, 9414255471, 9414913176, 9829024404
Please subscribe this channel and on notification for new updates. share your friends specially.
Youtube link –
1. / sambodhidhamlive
2. / lalitprabhji
3. / chandraprabhji
4. / shantipriyasagarji
Fecebook link –
1. / shrichandraprabh
2. / shrilalitprabh
3. / shantipriyasagar
Twitter link –
https://twitter.com/SambodhiDham?s=08
Instagram link –
https://instagram.com/sambodhidham?ig...
प्रस्तुति : अंतर्राष्ट्रीय साधना तीर्थ, संबोधि धाम, जोधपुर (राजस्थान)
संपर्क एवं व्हाट्सएप नंबर +917020425609 / +91 8999103909
[email protected]
#lalitprabh #sambodhidham #chandraprabh #shantipriyasagar
#sambodhidhamjodhpur #sambodhidhamjodhpurrajasthan #popularplaceJodhpur
#lalitprabh #sambodhidham #chandraprabh #shantipriyasagar #sambodhidhamjodhpur #sambodhidhamjodhpurrajasthan #popularplaceJodhpur #SambodhidhamPravesh
#Sambodhidhamchaturmas #Sambodhidhamlive #Sambodhidhamdlive #Sambodhidhampravachan #PopularplaceinJodhpur #popularplaceinRajasthan #popularplaceinIndia #popularmeditationplaceinJodhpur #popularyogacentreinJodhpur #populartempleinJodhpur #populartirthinJodhpur #popularMandirJodhpur #JainMandirJodhpur #JaintirthJodhpur #JainbhojanshalaJodhpur #JainDharamshalaJodhpur #populargardeninJodhpur #PopulartouristplaceinJodhpur #populartouristplaceinRajasthan #populartouristplaceinIndia #FamoustempleinJodhpur
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: