ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

उत्तर रामायण - EP 34 - लवकुश द्वारा भरत सुग्रीव को पराजित करना व हनुमान को बन्दी बनाना।

Автор: Ramayan

Загружено: 2024-12-26

Просмотров: 5927898

Описание: Uttar Ramayan - Episode 34 - To defeat Bharat Sugriva by Luvkush and to make Hanuman a prisoner.

राम के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा लवकुश के कब्जे में है। लक्ष्मण और शत्रुघ्न के परास्त हो जाने के बाद अबकी बार भरत, सुग्रीव और हनुमान एक साथ घोड़े मुक्त कराने पहुँचते हैं। हनुमान भक्तिबल से जान लेते हैं कि यह दोनों प्रभु राम व सीता के पुत्र हैं। फिर भी वह अनजान बनकर उनका परिचय पूछते हैं। लव कहता है कि यहाँ उनके ब्याह की बात नहीं चल रही कि वह अपना कुल और गोत्र बताए। लव उन्हें युद्ध करने की चुनौती देता है। भरत कहते हैं कि रघुकुल कभी पराजित नहीं होता। इस पर कुश उपहास उड़ाते हुए कहता है कि शत्रुघ्न और लक्ष्मण भी तो रघुकुल के हैं जो पराजित होकर कहीं मूर्च्छित पड़े हैं। इस पर भरत कुपित होकर युद्ध आरम्भ कर देते हैं किन्तु उन्हें लवकुश से कड़ी चुनौती मिलती है। कुश अपने व लव के चारों ओर अभिमन्त्रित सुरक्षा चक्र बना लेता है जिसे भरत के बाण भेद नहीं पाते। अन्ततः भरत और सुग्रीव का भी वही हाल होता है जो लक्ष्मण और शत्रुघ्न का हो चुका होता है। लवकुश अपनी शक्ति से हनुमान को बाँधकर बन्दी बना लेते हैं। दूत यह समाचार राम तक पहुँचाता है। राम के लिये यह समाचार अविश्वसनीय है कि भरत, सुग्रीव और हनुमान तीनों एक साथ परास्त हो गये हैं। वह स्वयं समर में जाने का निर्णय लेते हैं। उधर लवकुश रस्सी में बँधे हनुमान को भोजन प्रस्तुत करते हैं। किन्तु हनुमान के हाथ बँधे हुए हैं। कुश लव से हनुमान के हाथ खोलने को कहते हैं किन्तु हनुमान से वचन लेते हैं कि वो हाथ खुलने पर भी चुपचाप बन्दी बने बैठे रहेंगे। हनुमान उनकी उदारता की प्रशँसा करते हैं। तभी रथ पर सवार राम वहाँ आते हैं। उन्हें चारों ओर मूर्च्छित पड़े सैनिकों को देखकर अचरज होता है लेकिन सबसे अधिक अचरज हनुमान को बन्दी बना देखकर होता है। राम लवकुश से पूछते हैं कि वे राजपुत्र नहीं हैं तो उन्होंने किस लालसा से अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़ा है। कुश उत्तर देते हैं कि उन्होंने राज्य की लालसा से नहीं, बल्कि क्षत्रिय होने के कारण घोड़े के मस्तक पर लिखी चुनौती को स्वीकार कर इसे पकड़ा है। राम लवकुश से कहते हैं कि उन्हें देखकर उनके मन में युद्ध करने की इच्छा नहीं हो रही है। कुश भी कहते हैं कि ऐसी मोहिनी उसके मन में भी जागृत हो रही है। वहाँ केवल हनुमान ऐसे हैं जो इस गूढ़ रहस्य को समझ सकते हैं।

उत्तर रामायण में लव कुश की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमें माँ सीता को श्री राम त्याग देते हैं और माँ सीता महाऋषि वाल्मीकि के आश्रम में जाकर रहने लगती हैं। माँ सीता वहाँ लव कुश को जन्म देती हैं। लव कुश उसी आश्रम में बड़े होते हैं और गुरु वाल्मीकि से शिक्षा दीक्षा लेते हैं। कैसे लव कुश श्री राम और माँ सीता को मिलाते हैं देखे सम्पूर्ण उत्तर रामायण के सभी एपिसोड सिर्फ़ तिलक YouTube चैनल पर।

रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी।
इस श्रृंखला के निर्माण, लेखन और निर्देशन का श्रेय श्री रामानंद सागर को जाता है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से वाल्मीकि रचित 'रामायण' और तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' पर आधारित है।

निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर
सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर
कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर
मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर
पटकथा और संवाद - रामानंद सागर
संगीत - रविंद्र जैन
शीर्षक गीत - जयदेव
अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा
संपादक - सुभाष सहगल
कैमरामैन - अजीत नाइक
प्रकाश - राम मडिक्कर
साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र
वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार

In association with Divo - our YouTube Partner


#uttarramayan #uttarramayanyoutube #uttarramayanfullepisode #fullepsiode

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
उत्तर रामायण - EP 34 - लवकुश  द्वारा भरत सुग्रीव को पराजित करना व हनुमान को बन्दी बनाना।

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

हनुमान ने  सिना चीर राम सीता की छवि दिखाई | श्री राम जी की शोभा यात्रा | उत्तर रामायण महाएपिसोड

हनुमान ने सिना चीर राम सीता की छवि दिखाई | श्री राम जी की शोभा यात्रा | उत्तर रामायण महाएपिसोड

उत्तर रामायण- EP 35 - श्रीराम लव कुश के बीच युद्ध ।

उत्तर रामायण- EP 35 - श्रीराम लव कुश के बीच युद्ध ।

जब भगवान राम ने अपने ही बेटों पर चलाया धनुष! ⚔️ | रामायण का सबसे धमाकेदार एक्शन सीन!

जब भगवान राम ने अपने ही बेटों पर चलाया धनुष! ⚔️ | रामायण का सबसे धमाकेदार एक्शन सीन!

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की | Shree Ram Bhajan

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की | Shree Ram Bhajan

उत्तर रामायण - EP 33 - लवकुश के हाथों लक्ष्मण की पराजय। भरत, सुग्रीव और हनुमान समर में उतरे।

उत्तर रामायण - EP 33 - लवकुश के हाथों लक्ष्मण की पराजय। भरत, सुग्रीव और हनुमान समर में उतरे।

उत्तर रामायण - EP 32 - अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा छुड़ाने पहुँचे शत्रुघ्न। कुश से युद्ध में हुए परास्त।

उत्तर रामायण - EP 32 - अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा छुड़ाने पहुँचे शत्रुघ्न। कुश से युद्ध में हुए परास्त।

अर्जुन ने प्रतियोगिता कैसे जीती थी? | महाभारत | अर्जुन | द्रौपदी | श्री कृष्ण | भजन संग्रह

अर्जुन ने प्रतियोगिता कैसे जीती थी? | महाभारत | अर्जुन | द्रौपदी | श्री कृष्ण | भजन संग्रह

कंस का खौफ खत्म! कन्हा ने किया अंत, रानी रह गई हैरान | Yashomati Maiyaa Ke Nandlala

कंस का खौफ खत्म! कन्हा ने किया अंत, रानी रह गई हैरान | Yashomati Maiyaa Ke Nandlala

उत्तर रामायण- EP 35 - श्रीराम लव कुश के बीच युद्ध ।

उत्तर रामायण- EP 35 - श्रीराम लव कुश के बीच युद्ध ।

उत्तर रामायण -EP 37- रामायण गायन में लवकुश ने दिया अपना परिचय। राम ने माँगा ने पुत्र होने का प्रमाण।

उत्तर रामायण -EP 37- रामायण गायन में लवकुश ने दिया अपना परिचय। राम ने माँगा ने पुत्र होने का प्रमाण।

श्रीराम लव कुश के बीच युध | लव कुश ने सुनाई रामायण कथा | उत्तर रामायण महाएपिसोड

श्रीराम लव कुश के बीच युध | लव कुश ने सुनाई रामायण कथा | उत्तर रामायण महाएपिसोड

ना अस्त्र से ना शस्त्र से, ना दिन है ना रात - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध - Apni Bhakti

ना अस्त्र से ना शस्त्र से, ना दिन है ना रात - विष्णु का नरसिंह अवतार और हिरण्यकश्यप वध - Apni Bhakti

रामायण - EP 43 - हनुमान का समुद्र लाँघना। सुरसा का सामना। लंकिनी को परास्त करना। विभीषण से भेंट।

रामायण - EP 43 - हनुमान का समुद्र लाँघना। सुरसा का सामना। लंकिनी को परास्त करना। विभीषण से भेंट।

Uttar Ramayan EP 35 - श्रीराम लव कुश युध | HQ WIDE SCREEN | English Subtitles

Uttar Ramayan EP 35 - श्रीराम लव कुश युध | HQ WIDE SCREEN | English Subtitles

रामायण - EP 57 - अंगद का रावण की सभा में पैर जमाना।

रामायण - EP 57 - अंगद का रावण की सभा में पैर जमाना।

रामायण कथा - लव कुश लीला भाग - 1

रामायण कथा - लव कुश लीला भाग - 1

रण में कूद पड़ी महाकाली दैत्यों का किया सँहार | माँ काली और दानवो का भीषण युद्ध | देवी माँ

रण में कूद पड़ी महाकाली दैत्यों का किया सँहार | माँ काली और दानवो का भीषण युद्ध | देवी माँ

हनुमान जी का मृत शरीर देखकर राम जी फुट फुट कर रोने लगे || Shrimad Ramayan || #ramayan

हनुमान जी का मृत शरीर देखकर राम जी फुट फुट कर रोने लगे || Shrimad Ramayan || #ramayan

हनुमान का समुद्र लाँघना। सुरसा का सामना। लंकिनी को परास्त करना। विभीषण से भेंट | Ramayan Katha

हनुमान का समुद्र लाँघना। सुरसा का सामना। लंकिनी को परास्त करना। विभीषण से भेंट | Ramayan Katha

महाभारत का युद्ध | गुरु द्रोण का निर्णायक युद्ध | श्री कृष्ण लीला

महाभारत का युद्ध | गुरु द्रोण का निर्णायक युद्ध | श्री कृष्ण लीला

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]