सुभासपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग थाम रहे हैं पार्टी का दामन – बेदी राम
Автор: आज की खोज UP न्यूज़
Загружено: 2025-08-20
Просмотров: 1241
Описание:
सुभासपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग थाम रहे हैं पार्टी का दामन – बेदी राम
जखनियां। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जखनियां विधानसभा क्षेत्र के विधायक बेदी राम ने लखनऊ से लौटने के बाद सदस्यता अभियान को गति दे दी है। सोमवार को उन्होंने अपने प्रतिनिधि अरविंद कुमार के साथ मंझनपुर कला ग्रामसभा में लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य शुरू किया।
इस दौरान मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार, गौतम कुमार, उपेंद्र कुमार, सरोज कुमार, सुनील गौड़, सुरेंद्र कुमार और गोपी कुमार समेत 10 से 15 लोगों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।
गौरतलब है कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। हाल ही में आज़मगढ़ में हुए सम्मान समारोह में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला था।
पार्टी का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्गों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इसके तहत अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना, मदरसों में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसी योजनाओं पर काम करने की बात कही जाती है।
विधायक बेदी राम का यह सदस्यता अभियान इस बात का संकेत है कि सुभासपा गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और अपने विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: