दिल्ली : आजादपुर मंडी में युवक की हत्या, बोरे में बंद मिला शव
Автор: Punjab Kesari TV
Загружено: 2021-03-09
Просмотров: 43901
Описание:
#AzadpurMandiDelhi #DelhiMurder #DelhiPolice
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की आजादपुर मंडी में बीती रात एक युवक की हत्या होने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद करके सिला गया था। जानकारी के मुताबिक बीती रात 25 वर्षीय लोकेश आजादपुर मंडी के बगल के बड़ौला गांव का ही रहने वाला था और मंडी की तरफ गया था। रात में मृतक के भाई को किसी ने फोन कर बताया कि उसके भाई की हत्या करके उसके शव को बोरे में डालकर सीला जा रहा है। परिवार के लोग भागकर उस जगह पर पहुंचे तो देखा कि एक शख्स बोरे के पास खड़ा है जब उससे पूछा कि इस बोरे में क्या है तो उसने बताया कि इसमें कूड़ा है और वह फेंकने जा रहे हैं। परिजनों ने तुरंत बोरे को खोला तो उसमें लोकेश की डेड बॉडी मिली और उस शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिंद्रा पार्क थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक लोकेश मजदूरी का और ढोल बजाने का काम करता था। लोकेश शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है।
To Subscribe on Youtube:
/ punjabkesaritv
Follow us on Twitter :
/ punjabkesari
Like us on FB:
/ pkesarionline
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: