TTA (Transfer Travelling Allowance) क्या है?
Автор: Hpnotifications by sankhyan
Загружено: 2022-09-09
Просмотров: 27211
Описание:
सबसे पहले जानते हैं कि Travelling Allowance क्या होता है और उसके बाद जानेंगे कि एक Central Government Employee के लिए TA Rules क्या हैं (TA Rules in Hindi)
जब कोई सरकारी कर्मचारी किसी आधिकारिक यात्रा पर जाता है तो पूरी यात्रा पर व्यय करने के लिए जो Allowance मिलता है उसे Travelling Allowance कहते हैं।
यह Allowance उसे reimbursement के तौर पर मिलता है। यानी कि जब वह कर्मचारी अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी कर लेता है तो उसे एक Travelling Allowance बिल अपने संबंधित कार्यालय में देना होता है।
जमा किए गए उस बिल के आधार पर कर्मचारी की पात्रता के अनुसार उसके द्वारा हुए व्यय को reimburse कर दिया जाता है।
कभी-कभी जरूरत पड़ने पर वह कर्मचारी Travelling Allowance Advance के लिए भी apply कर सकता है और यात्रा पूरी होने के बाद उसके बिल का final settlement कर दिया जाता है।
यदि कोई कर्मचारी आधिकारिक यात्रा पर होता है और Headquarters से दूर होता है तो उसे ठहरने और खाने पर खर्च करना पड़ता है। इसके लिए उसके द्वारा किए गए व्यय के एवज में जो Allowance मिलता है उसे Daily Allowance कहते हैं। उसे यह Daily Allowance Rules के अंतर्गत मिलता है।
ठहरने के लिए उसे अलग से Accommodation Allowance मिलता है।
इस तरह Daily Allowance का मतलब है खाने आदि संबंधित व्यय की प्रतिपूर्ति। पहले खाने के बदले Food Bill के लिए reimburse किया जाता था, लेकिन अब यह Daily Allowance के रूप में दिया जाता है। इसके लिए Food Bill जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
होटल खर्च का Reimbursement:
7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 1 जुलाई 2017 से होटल खर्च के लिए claim करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है।
अब Pay Level 8 और उससे नीचे के सरकारी कर्मचारियों को होटल खर्च के reimbursement के लिए Travelling Allowance claim के साथ वाउचर प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है।
उन्हें केवल स्व-प्रमाणित Travelling Allowance claim में स्पष्ट रूप से ठहरने की अवधि, होटल का नाम आदि का उल्लेख करना होगा।
साथ ही Pay Level 8 तक के सभी अधिकारियों के लिए ‘X’ क्लास शहरों में ठहरने के लिए होटल खर्च की सीमा अधिकतम 1,000 रुपये प्रति दिन है। लेकिन इसके reimbursement के लिए कर्मचारी को होटल बिल / वाउचर प्रस्तुत करना होगा।
यात्रा खर्च का Reimbursement:
आवास शुल्क (Accommodation Charges) के reimbursement के समान ही Pay Level 8 और उससे नीचे के अधिकारियों के लिए लिए यात्रा खर्च का भुगतान केवल स्व-प्रमाणित दावे (Self-certified claim) के आधार पर वाउचर प्रस्तुत किए बिना ही किया जा सकता है।
#Hpnotifications by sankhyan
#TTA rule
#HP TA rules
#Sanjay Sankhyan
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: