आगरा में सनसनी होटल के कमरे में प्रेमी की हत्या, प्रेमिका बोली मैंने उसे मार डाला
Автор: Hindustan cb news agra
Загружено: 2026-04-17
Просмотров: 8470
Описание:
आगरा में हथौड़े से बॉयफ्रेंड की हत्या:ताजपथ होटल में झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड ने मारा, चीख-चीखकर कहा- मैंने उसे मार डाला
आगरा2 मिनट पहले
आगरा के इटौरा क्षेत्र में प्रेमिका ने हथौड़े से प्रेमी का सिर फोड़ डाला। उसके बाद उसका गला रेत दिया। इससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद प्रेमिका चीख-चीखकर कहने लगी, मैंने उसे मार डाला...मैंने उसे मार डाला।
होटल संचालक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।
घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। आगरा के इटौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी का शव का होटल ताजपथ के एक कमरे में मिला है। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है।
अब पढ़िए पूरा मामला…
शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो एक युवती के साथ इटौरा चौराहा स्थित होटल ताजपथ में पहुंचा था। दोनों होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 204 में पहुंचे। यहां होटल के कमरे में पहले दोनों ने शराब पी।
इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद प्रेमिका ने खिल्लो के सिर पर हथौड़ा दे मारा। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद प्रेमिका ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया।
प्रेमिका ने चीख-चीख कर बताया
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रेमिका चीख-चीखकर कहने लगी, मैंने उसे मार डाला...मैंने उसे मार डाला। यह चीख सुनकर होटल का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने तक प्रेमिका होटल के कमरे में ही युवक की लाश के बैठी रही। पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया।
शादीशुदा है प्रेमिका
बताया जा रहा है, प्रेमिका शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। प्रेमी और प्रेमिका के बीच दूर के मामा-भांजी का रिश्ता बताया जा रहा है। हत्याकांड को जिस तरह से प्रेमिका ने अंजाम दिया है, उससे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रेमिका पूरी तैयारी के साथ आई थी। वह बैग में हथौड़ा और धारदार हथियार रखकर लाई थी। उसने पूरी प्लानिंग के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया।
डीसीपी वेस्ट एसीपी आदित्य कुमार ने बताया-
युवक की हत्या के आरोप में महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला पूरी तैयारी के साथ हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आई थी।
#AgraNews #AgraCrime #BreakingNews #ViralNews #CrimeStory #HotelMurder #LoveCrime #HindiNews #Trending #Shorts #YouTubeShorts
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: