Sushant Singh Rajput के भाई Niraj Singh Babloo का बड़ा बयान, गवाह की हो सकती है हत्या | NBT
Автор: Navbharat Times नवभारत टाइम्स
Загружено: 2020-08-18
Просмотров: 1132
Описание:
Sushant Singh Rajput के भाई Niraj Singh Babloo का बड़ा बयान, गवाह की हो सकती है हत्या
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर समय जैसे-जैसे बीतता जा रहा है यह मामला और भी उलझता जा रहा है। इस केस को लेकर ऐक्टर के परिवार वालों की चिंता बढ़ने लगी है और उनका कहना है कि इस मामले से जुड़े गवाहों को धमकाया जा रहा है और ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ सकती है। इस बारे में बातें करते हुए सुशांत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बबलू ने काफी कुछ कहा है। एएनआई के ट्वीट में बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने आरोप लगाया है कि सुशांत केस में गवाहों को धमकाया जा रहा है। उनका आरोप है कि मुंबई पुलिस उन गवाहों को सुरक्षा भी नहीं प्रदान कर रही। नीरज कुमार बबलू ने यह भी कहा है कि जिस तरह से चीजें निकलकर सामने आ रही हैं, ऐसे में गवाहों की हत्या भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि गवाहों को पुलिस की सुरक्षा दी जाए। बता दें कि सुशांत केस में रोज लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं और मामला दिन-ब-दिन सुलझने की बजाय उलझता ही जा रहा है। इससे पहले भी नीरज कुमार बबलू ने आरोप लगाया था कि दिवंगत अभिनेता की डायरी से छेड़छाड़ की जा रही है। नीरज कुमार बबलू के अनुसार, सुशांत राजपूत हमेशा डायरी लिखा करते थे। उनकी मौत के बाद मुंबई पुलिस उनके सामने सारी डायरियां उठाकर ले गई थी। मुंबई पुलिस की तरफ से डायरी के साथ कुछ छेड़छाड़ भी की गई है, लेकिन डायरी में बचा हुआ जो कुछ भी पुलिस को मिला है, उसमें लोग देख सकते हैं कि सुशांत ने अपने भविष्य की पूरी प्लानिग कर रखी थी।
#SushantSinghRajput #MumbaiPolice #NBT
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: