D3S1 - ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन सिनेमा की भूमिका पर चर्चा - नोएडा मारवाह स्टूडियों
Автор: NewsHelpline 24x7 (media network)
Загружено: 2025-12-23
Просмотров: 32
Описание:
नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में आयोजित तीन दिवसीय 18वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन के पहले सत्र में “क्या ऐतिहासिक सच्चाइयों को उजागर करने का सही माध्यम सिनेमा है?” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। वहाँ उपस्थित अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संदीप मारवाह प्रेसिडेंट ICMEI एंड चांसलर, AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स, जया प्रदा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस, चारू शंकर प्रसिद्ध अभिनेत्री, डॉ. अब्राहम कुमार प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर, USA, मुकेश त्यागी अभिनेता एंड बीजेपी प्रवक्ता, तरण बजाज प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर, शब्बीर बॉक्सवाला प्रसिद्ध प्रोड्यूसर, उमेश शुक्ला प्रसिद्ध डायरेक्टर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. संदीप मारवाह ने कहा,
सिनेमा इतिहास को जीवंत बनाता है, लेकिन उसके साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। रचनात्मक स्वतंत्रता और ऐतिहासिक तथ्यों के बीच संतुलन ही सिनेमा की सच्ची शक्ति है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी सिनेमा और इतिहास के संबंध पर अपने विचार साझा किए।
बता दें कि कार्यक्रम में प्रश्न–उत्तर का आयोजन किया गया, जिसमें स्टूडेंट्स ने सिनेमा से जुड़े प्रश्न पूछे और अतिथिगण से जवाब पाए ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप मारवाह द्वारा अतिथियों को हिंदी सिनेमा भूषण, हिंदी सिनेमा गौरव, हिंदी सिनेमा समर्थक, हिंदी सिनेमा संरक्षक तथा फेस्टिवल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को स्मरण करते हुए AAFT स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के स्टूडेंट्स द्वारा उनके सम्मान में विशेष व्यंजन प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के दूसरे हॉल में AAFT स्कूल ऑफ फाइन एंड आर्ट्स के स्टूडेंट्स द्वारा आयोजित पेंटिंग एग्ज़ीबिशन का उद्घाटन डॉ. संदीप मारवाह एंड अतिथियों द्वारा किया गया।
#filmfestivalIndia #bollywoodfestival #historicalfilms #cinemaforhistory #filmpanels #moviedebate #indianfilmindustry #filmstarsindia #creativecinema
#filmcritics #mediaartsindia#AAFTEvents#noidafilmest#marwahfilmevent #cinemaexperts #filmeducationIndia #storytellingthroughfilms #filmInsights2025#culturalcinema #globalginematalk#historythroughmoviesentertainmentconference#bollywooddiscussion
#cinemahighlights#newshelpline24*7#newsupdate #lstestnews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: