अलीगढ़ में भड़की सांप्रदायिक हिंसा |Violence in Aligarh
Автор: DB Live
Загружено: 2017-08-12
Просмотров: 12549
Описание:
उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा की आग में अलीगढ़ एक बार फिर झुलस रहा है। जहां रक्षाबंधन के दिन दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा दो सगे भाईयों की हत्या के विरोध जमकर बवाल हुआ। नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें दो थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हंगामे और बवाल की ये तस्वीरें अलीगढ़ जामा मस्जिद के बाहर की है, जहां शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई। इस दौरान जमकर पत्थराव हुआ, लाठियां बरसाई गई और तो और गोलियां भी चलाई गई। दरअसल 7 अगस्त को दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा दो भाई मोहम्मद वसीम और मोहम्मद आशू की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद लोग सड़क उतर गए, हालांकि उस दौरान पुलिस ने सुरेश नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लोगों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन लोगों का ये गुस्सा उस वक्त भड़क गया जब बीजेपी नेता संजीव राजा ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना को आत्मरक्षा का नाम देकर आरोपी की तरफदारी कर दी थी। इससे पीड़ित समुदाय के लोग भड़क गए और उन्होंने जुमे की नमाज के बाद हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, एडीएम सिटी प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुट गए. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पथराव और फायरिंग कर दी. इसमें दो थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए....इस हंगामे के दौरान कुछ उपद्रवियों ने वहां चल रहे ग्रामीण बैंक को भी लूटने की कोशिश की, मगर शाखा प्रबंधक की सूझबूझ से ऐसा होने से बच गया. वहीं अब पुलिस का कहना है हालातों पर काबू पा लिया गया हैं. जिन अराजक तत्वों ने हालात बिगाड़ने की कोशिश की, उनकी तलाश की जा रही है. फिलहाल हालातों को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस, आरएएफ और पीएसी की टीम तैनात कर दी गई।
http://dblive.tv/
http://www.deshbandhu.co.in/
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: