*मप्र डीजीपी के रूप मैं विराजे विघ्नहर्ता*🦣🐘🙏!
Автор: MP03. IN News
Загружено: 2025-09-04
Просмотров: 248
Описание:
"गणपति बप्पा मोरया!"
गणेश उत्सव के बीच खबर प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से आ रही है। जहां इस बार बप्पा का रूप कुछ अलग ही देखने को मिला है... । क्योंकि इस बार विघ्नहर्ता विराजे हैं – प्रदेश के पुलिस मुखिया DGP के रूप में ! जी हाँ, जबलपुर के घंटाघर स्थित ओमती थाना पुलिस क्वार्टर में आयोजित गणेशोत्सव इस बार एक बेहद अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाया जा रही है। यहाँ श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति ने
एक ऐसा पंडाल तैयार किया है, जिसे देखकर हर कोई कह रहा है – "वाह बप्पा!"
हम बता दें कि आयोजन समिति के पंडाल की थीम है – आदर्श थाना ।
इस झांकी में गणपति बप्पा स्वयं विराजे हैं खाकी वर्दी पहनकर, पुलिस महानिदेशक यानी DGP के रूप में! 8 फीट ऊँची प्रतिमा, सिर पर टोपी, कंधे पर स्टार्स, और नेमप्लेट पर लिखा है "श्री गणेश"।
हाथ में पुलिस का डंडा, चेहरे पर शांति और शक्ति का संतुलन।
ये है DGP गणपति, जो इस बार समाज में कानून, न्याय और सुरक्षा का संदेश लेकर आए हैं। पंडाल में वो सारी झलकियाँ दिखाई गई हैं जो एक आदर्श थाना की पहचान होती हैं । जिसमें
रिपोर्ट लिखते पुलिसकर्मी, मदद मांगती महिला,
और एक अधिवक्ता – सब कुछ यथार्थ के करीब। समिति के संयोजक राजेश मिश्रा और अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह का कहना है –
इस थीम के ज़रिए वो समाज को बताना चाहते हैं कि
पुलिस सिर्फ डर की नहीं, भरोसे की प्रतीक है।
और एक थाना कैसा होना चाहिए – उसका आदर्श स्वरूप यही है। बता दें कि यह समिति साल 1997 से लगातार बप्पा की स्थापना कर रही है। करीब 10 साल पहले भी पुलिस थीम पर पंडाल बना था, लेकिन इस बार DGP गणपति के दर्शन लोगों के लिए खास अनुभव बन गए हैं।लोग न सिर्फ दर्शन कर रहे हैं, बल्कि गर्व महसूस कर रहे हैं ।
क्योंकि जब भगवान खुद वर्दी पहनकर समाज सेवा का संदेश दें, तो वो एक पावन प्रेरणा बन जाती है। तो अगली बार जब आप गणपति दर्शन को जाएँ, तो ज़रा सोचिए – क्या आपके शहर में भी DGP गणपति विराजे हैं? और अगर नहीं, तो जबलपुर ज़रूर आइए... क्योंकि यहाँ बप्पा केवल विघ्नहर्ता नहीं, बल्कि कानून के रक्षक भी हैं।
🙏 "गणपति बप्पा मोरया!"
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: