गीता आश्रम का गीत - गुरु नारायण (भजन) | Geet Of Geeta Ashram - Guru Narayan (Devotional song)
Автор: Geeta Ashram - Pune
Загружено: 2021-11-03
Просмотров: 8306
Описание:
#GuruBhajan #BhaktiGeet #GeetaAshram #Devotional #Guru #Bhajan #Narayan
गीता आश्रम का गीत - गुरु नारायण (भजन) | Geet Of Geeta Ashram - Guru Narayan (Devotional song)
Copyright © Geeta Ashram - Pune. All rights reserved.
----------------------------------------------
Music in this video :
Song - गीता आश्रम का गीत - गुरु नारायण (Geet Of Geeta Ashram - Guru Narayan)
Release Date - 4th November 2021
Lyrics and Composition - Priyadarshini P K (Priyanka)
Artists - Rohini Anandakumari (Ramya), Krishnakumaraha (Ajay)
----------------------------------------------
Video Credits - Gyanananda (Nandakumar), Netal Agrawal
----------------------------------------------
Geeta Ashram Website - http://www.geetaashrampune.org
Gurukul Sanskrit Academy - / gurukulsanskritacademy
----------------------------------------------
गुरु नारायण
गुरु नारायण गुरु नारायण
गुरु नारायण तुम ही मेरे कृष्णा
नारायण तेरे पदकमलों से,
ये जीवन, उद्धार करो प्रभु ||
कल को आज और आज को कल में
बदलता है क्षण और क्षण भर में ही,
काल आ जाए तेरे द्वारे,
किसको पता हो, गुरु नारायण || (१)
कागज़ के इस जीवन में
हर एक पन्ना खोज रहा है
पर इस जीवन का जो सच हैं
कब खोजेगा, गुरु नारायण || (२)
कितने जनम तू भोग लिया हैं
थोडा सोच जीवन क्यों मिला हैं
भोगते जीवन सब प्राणी हैं
तो क्या है अंतर, गुरु नारायण || (३)
कीकर भांति सुख और दुःख हैं
जो बोया, वो ही पाएगा,
जन्म लिया तो सुख और दुःख से
कौन बचा हैं, गुरु नारायण || (४)
कुबेर का धन हो तेरे घर पे
या हो तू किसी मुल्क का मालिक
जब आएगा यम तुझे लेने,
बोलके दिखा कुछ, गुरु नारायण || (५)
कूड़े कूए में पड़ा हूँ
दुःख और दर्द में हर कोई सोचे,
अगर तू इससे बचना चाहें,
गुरु शरण ले, गुरु नारायण || (६)
केशव का आलिंगन चाहो
बाकी बंधन तोड़ने होंगे
बंधन तोडें एक सादगी
दूजा ज्ञानं, गुरु नारायण || (७)
केवल सुनले सरल रहस्य
अच्छे बुरे करम जो तू करता
गुरु चरण में समर्पण करले
सर झुकाके, गुरु नारायण || (८)
कैसे भी तू धन को लुटाए
सोचे धन मेरा मैं ही कर्ता
पर पगले तू कब समझेगा
सब कुछ करते, गुरु नारायण || (९)
कोटी तपस्या करले चाहें
मोक्ष प्राप्ति दुर्बल है अति
आस रहित उनके शरण में जाएँ
मोक्ष सरल हो, गुरु नारायण || (१०)
क्रोध में किसी को दुःख न दे तू
सोचले सब में बसते हैं भगवन
सुख और दुःख में कुछ नहीं अंतर
मानले दिल से, गुरु नारायण || (११)
कौन सा सुख है इस जीवन में
जो हमें रखता सदा हर्ष में
ऐसे सुख की अनुभूति चाहो
गुरु वचन सुनो, गुरु नारायण || (१२)
करुणासागर अपने गुरु है
भवसागर को पार कराए
अपने करम हो ऐसे भाई
गुरु प्रसन्न हो, गुरु नारायण || (१३)
कई जन्मों से भटक रहा हूँ
अच्छे बुरे करम जोड़ रहा हूँ
अब इस चक्र से मुक्त करो प्रभु
शरण में ले लो, गुरु नारायण || (१४)
Copyright © Geeta Ashram - Pune. All rights reserved.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: