चुराह चंबा के इस गांव की आवाज 5 सालों से बंद पड़ी है ट्रांसफार्मर,
Автор: iumesh14
Загружено: 2026-02-04
Просмотров: 71
Описание:
चंबा की चुराह घाटी की ये ट्रांसफॉर्मर अब एक मुद्दा बन चुकी है। जय श्री राम दोस्तों! तो आज बात करेंगे एक ट्रांसफॉर्मर की जो हिमाचल प्रदेश की चंबा जिले की चुराह घाटी की ग्राम पंचायत लेसवी के बहनोता गाँव में स्थित है। ये ट्रांसफॉर्मर आज से पाँच साल पहले यहाँ पर स्थापित हुई थी, लेकिन पिछले पाँच सालों में चालू नहीं हुई है। बल्कि पिछले पाँच सालों में क्या हुआ? इस ट्रांसफॉर्मर को भी यहाँ से ले जाने की पूरी कोशिश की गई, मगर यहाँ के गाँव के लोगों ने इस कोशिश को उसके अंजाम तक पहुँचने नहीं दिया। मगर आज इन्हीं गाँव वालों की ये आवाज है, ये मांग है कि इस ट्रांसफॉर्मर को जल्द से जल्द शुरू किया जाए, क्योंकि इसकी जरूरत है। इस गाँव की बात करें तो ये गाँव चुराह घाटी के सबसे बड़े गाँव में से एक गाँव माना जाता है, जहाँ की जनसंख्या काफी ज्यादा है, जिस वजह से एक ट्रांसफॉर्मर पर काफी ज्यादा लोड पड़ता है। इसलिए यहाँ पर जरूरत दो ट्रांसफॉर्मर की है, जो स्थापित भी की जा चुकी थी। अगर स्थापित की जा चुकी थी तो अब सवाल ये खड़ा होता है, यहाँ पर सबसे बड़ा कि पिछले पाँच सालों में और जो त्रुटियाँ हैं वो बिजली विभाग की हैं और जो त्रुटियाँ हैं वो प्रशासन की हैं। इसलिए इनकी ये मांग है, अभी मांग है, अभी ये अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यही लोग धरना कर सकते हैं, यही लोग आंदोलन कर सकते हैं, यही लोग प्रदर्शन कर सकते हैं और उसका खामियाजा बिजली विभाग को भुगतना पड़ेगा, उसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। लेकिन उससे पहले आप इस वीडियो को शेयर करें!
#iumesh14
#churah
#chamba
#electricity
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: