8 घंटे ड्यूटी की मांग पर पानीपत रिफाइनरी में बवाल |
Автор: NewZ इंडिया 24
Загружено: 2026-02-24
Просмотров: 1656
Описание:
Chaos in Panipat Refinery over demand for 8-hour duty | #Panipat | 8 Hour Duty | Labour Issue | Haryana
#Panipat #RefineryProtest #8HourDuty #newzindia24
लोकेशन - पानीपत,हरियाणा
रिपोर्टर - काजल सिंह
स्लग - 8 घंटे ड्यूटी की मांग पर पानीपत रिफाइनरी में बवाल
एंकर - हरियाणा के पानीपत जिले स्थित रिफाइनरी में सोमवार को हजारों श्रमिकों ने 12 घंटे की ड्यूटी को घटाकर 8 घंटे करने और वेतन समय पर देने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए और कुछ श्रमिकों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किए जाने की घटना सामने आई।
जानकारी के मुताबिक, श्रमिकों ने आरोप लगाया कि वेतन में बिना स्पष्टीकरण कटौती की जा रही है। उनका कहना है कि पीएफ और ईएसआई के नाम पर बड़ी रकम काटी जा रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। श्रमिक 1 से 5 तारीख के बीच वेतन भुगतान और ओवरटाइम को लेकर भी नाराज़ हैं।
स्थिति तब बिगड़ी जब सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित क्षेत्र में रहने की सलाह दी। इसके बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों के साथ आगे बढ़कर तोड़फोड़ की और निर्माणाधीन परियोजना के पास कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया।
आखिरकार सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात काबू में किए। पुलिस ने श्रमिक नेताओं से बातचीत कर उनकी मांगों की सूची प्राप्त की है।
Youtube Subscription Link : / @newzindia24
Facebook Page : / newzindia24
Facebook Group : / newzindia24
Instagram : https://www.instagram.com/newzindia24...
Twitter : / newzindia24
Website : https://www.newzindia24.in
#Newsindia24 #Newzindia24 #news #latestupdate
#bhopal #dhanbad #headlines #todaysnews
#newsreporter #updatenews #newstoday #newsoftheday
#newsupdate #latestnews #dailynews #breakingnews #krishnasinha #chandankumar #nitesh #kajalsingh
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: