Oye Raju | Podcast 26 | Pankaj Jeena | Radio City | Love Story
Автор: Pankaj Jeena
Загружено: 2021-05-22
Просмотров: 3287
Описание:
ओय राजू
-----------------------
सन् 2000 में बाहरवीं की परीक्षा मुश्किल से पास करने के बाद अभी सेलिब्रेट ही कर रहे थे कि माँ बोली की सरिता आंटी जो इसी मोहल्ले में रहती हैं उनका लड़का आई आई टी पास कर गया है । तुम भी तो दिए थे ?
हम बोले की अरे माँ, उ कोचिंग कर रहा था, हम सेल्फ स्टडी करते हैं । कोचिंग वाला सब question परीक्षा के पहले ही बता देता है । हम दूसरा परीक्षा दिए हैं जैसे कर्नाटक एंट्रेंस और यूपी एंट्रेंस..कहीं न कहीं हो जाएगा मेरा भी एड्मिसन । बन जाएंगे हम भी इंजीनियर । काहें का टेंशन ले रही हो । ये बोलकर हम अपने दोस्त के घर निकल गए; आज पिक्चर देखने का प्लान था हमारा । माँ शांत थी; कुछ बोली नहीं ।
लौटे जब रात को तो सब एकसाथ बैठे हुए थे घर में और माहौल सीरियस टाइप था । अभी हम भांप पाते ही कि क्या बात है तब तक मेरी इमोशनल माँ अपने आप को रोक नहीं पायी और सीधे बोल दी की मेरा बेटा भी आई आई टी वाला ही इंजीनियर बनेगा ।
माँ की एक्स्ट्रा आशावादी आँखें देखकर मेरा तो खून सूख गया । वो मेरे जैसे दो कौड़ी के विद्यार्थी में इतना भारी सपना देख ली । अब मेरी वाट लगनी थी, ये तो क्लियर हो गया था । माँ लोग का यही प्रॉब्लम है ; वो लोग अपने बच्चे को किसी से कम समझती ही नहीं ।
=================================
Social Media:-
Gmail: [email protected]
Instagram: / pankajjeena9
Facebook: / rjpankajjeena
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: