उड़ान योजना का नया चरण: जानिए कैसे बदलेगा भारत का क्षेत्रीय हवाई संपर्क | 19 July
Автор: NEWS ON AIR OFFICIAL
Загружено: 2026-07-19
Просмотров: 203
Описание:
#ModifiedUDAN #UDANScheme #RegionalConnectivity
भारत में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2026 को उड़ान योजना के अगले चरण का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया। अगले दस वर्षों के लिए लगभग 28,840 करोड़ रुपये के बजट के साथ लागू की जा रही यह योजना छोटे शहरों, दूरदराज़ के क्षेत्रों और अब तक सीमित हवाई संपर्क वाले इलाकों को देश के नागरिक उड्डयन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 100 नए हवाई अड्डों और 200 आधुनिक हेलीपैड के विकास के माध्यम से यह योजना क्षेत्रीय विमानन ढांचे को नई मजबूती देने का लक्ष्य रखती है।
विश्लेषण के इस अंक में जानिए कि वर्ष 2016 में शुरू हुई उड़ान योजना ने भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को किस प्रकार बदला, पिछले नौ वर्षों में इस योजना की प्रमुख उपलब्धियाँ क्या रही हैं, और संशोधित उड़ान योजना में कौन-कौन से नए प्रावधान जोड़े गए हैं। साथ ही समझिए कि संचालन एवं रखरखाव सहायता (Operations and Maintenance Support), Viability Gap Funding (VGF), नए हवाई अड्डों और आधुनिक हेलीपैड के विकास जैसे प्रावधान क्षेत्रीय हवाई संपर्क को कैसे मजबूत करेंगे और छोटे शहरों के लिए हवाई सेवाओं को अधिक टिकाऊ और सुलभ बनाने में किस प्रकार मदद करेंगे।
कार्यक्रम में भारत के तेजी से विकसित हो रहे नागरिक उड्डयन क्षेत्र, क्षेत्रीय संपर्क के आर्थिक और सामाजिक महत्व, पर्यटन, व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा राहत में बेहतर हवाई संपर्क की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी HAL ध्रुव हेलीकॉप्टर और HAL डॉर्नियर विमानों को बढ़ावा, तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के संदर्भ में क्षेत्रीय विमानन नेटवर्क के विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा की गई है। इसके अलावा जानिए कि कैसे उड़ान योजना केवल हवाई यात्रा को आसान बनाने की पहल नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और दूरदराज़ के क्षेत्रों को विकास, निवेश और नए अवसरों से जोड़ने की एक व्यापक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।
#UPSC #CurrentAffairs #CivilAviation #AviationInfrastructure #RegionalDevelopment #ViksitBharat #Infrastructure #Akashvani #Vishleshan #PMModi
Subscribe to
Akashvani All India Radio News Whatsapp Channel : https://www.whatsapp.com/channel/0029...
News On AIR YouTube Channel : @NEWSONAIROFFICIAL
Visit Akashvani website : https://newsonair.gov.in
Follow us on :
Twitter English : / airnewsalerts
Twitter Hindi : / airnewshindi
Facebook : / airnewsalerts
Instagram : / airnewsalerts
Public:https://public.app/user/profile/b58Z4...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: