22 senior tax officials facing corruption charges forced to retire by CBIC
Автор: DD News
Загружено: 2019-08-26
Просмотров: 2474
Описание: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने 22 वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है. जबरन रिटायर किए जाने वाले सभी अधिकारी सुपरिनटेंडेंट और एओ रैंक के थे. अधिकारियों को फंडामेंटल रूल 56 (जे) के तहत रिटायर किया गया है. इन अधिकारियों को भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों की वजह से अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किया गया है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधन करते हुए कहा था कि कर प्रशासन में कुछ लोग अपने शक्तियों का गलत फायदा उठा रहे हैं. इसके अलावा करदाताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमने हाल ही में कर अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संख्या को अनिवार्य रूप से रिटायर करने का साहसिक कदम उठाया है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस प्रकार के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे. गौरतलब है कि इस साल जून में सीबीडीटी के 12 अधिकारियों और 27 उच्च रैंकिंग आईआरएस अधिकारियों को मौलिक नियम 56 के तहत अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किया गया था.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: