Goa Files : Vedanta Mining Row | मुलगांव में ग्रामीणों की ‘करो या मरो’ लड़ाई | Vedanta Mine Protest
Автор: Rashtra TV
Загружено: 2026-03-05
Просмотров: 432
Описание:
गोवा के बिचोली के मुलगांव में वेदांता कंपनी की खदान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पिछले चार दिनों से ग्रामीणों ने वेदांता लिमिटेड की खदान को बंद कर दिया है और अब यह आंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी गांववालों की चिंताओं को नजरअंदाज कर लगातार खनन गतिविधियां चला रही है।
इसी बीच बिचोली के एसडीएम शुभम नाईक, पुलिस निरीक्षक विजय राणे सरदेसाई और वेदांता कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ खदान का संयुक्त निरीक्षण किया। कंपनी की ओर से सुरक्षा और संचालन से जुड़ी जानकारी दी गई, लेकिन ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हुए।
ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि 2021 के आराखड़े के अनुसार गांव की सीमारेखा तय की जाए और खदान में चल रही रात की शिफ्ट को तुरंत और स्थायी रूप से बंद किया जाए। उनका कहना है कि रात के समय खनन से होने वाले शोर और गतिविधियों से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।
स्थानीय नेता महेश्वर परब ने कहा कि अब तक 15 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। केवल अधिकारियों के तबादले होते रहे और समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे खदान को स्थायी रूप से बंद करने के लिए आंदोलन और तेज करेंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और प्रशासन इस विवाद का समाधान निकाल पाएंगे या गोवा में यह खनन विवाद एक बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा?
वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
राष्ट्र टीवी के साथ देखिए देश और गोवा की हर बड़ी खबर।
Rashtra TV – The Voice of India.
Goa’s Fastest Growing Hindi News Channel पर देखें Latest Hindi News Live।
राजनीति, गोवा की ग्राउंड रिपोर्ट, लोकल मुद्दे, प्रशासन, बिजनेस, मनोरंजन और खेल से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Rashtra TV News Channel गोवा का पहला हिंदी न्यूज़ चैनल है।
Rashtra TV – The Voice of India आपको देता है तेज, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें।
#LiveNews #BreakingNews और #ExclusiveReports के लिए Rashtra TV से जुड़े रहें।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: