खटीमा में तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम का उधम सिंह नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर
Автор: HimShikhar Express
Загружено: 2025-12-13
Просмотров: 125
Описание: –: कर लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि तुषार की हत्या में कुल तीन युवक शामिल थे, जिनमें हाशिम मुख्य आरोपी था। आरोप है कि हाशिम ने चाकू से तुषार पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।पुलिस के अनुसार, आज सुबह सूचना मिली कि आरोपी हाशिम क्षेत्र से भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपी हाशिम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हाशिम के पैर में गोली लगी।फिलहाल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनमें एक का नाम गुलफाम है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।दरअसल खटीमा नगर में शुक्रवार देर रात रोडवेज बस अड्डे के पास हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर को दहला दिया। पुरानी रंजिश में हुए इस खूनी विवाद में आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे निवास करने वाले तुषार शर्मा आयु 24 की मौत हो गई, जबकि पकड़िया निवासी सलमान और वाल्मीकि बस्ती निवासी अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। बीती शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे के समय तुषार, सलमान और अभय बस अड्डे के समीप स्थित एक चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान गोटिया इस्लामनगर से आए कुछ युवकों के समूह से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने तीनों पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर दिए। हमले में तुषार गंभीर रूप से घाय। सलमान व अभय को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कुछ युवकों के द्वारा मृतक तुषार एवं उसके साथियों पर धारदार हथियारों से हमला करते हुए की घटना को साफ-साफ देखा जा सकता है। इस घटना में अपनी जान गवाने वाले तुषार की डेढ़ - दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। उसके पिता मनोज शर्मा कैंची, चाकू पर धार लगाने का काम करते है। आपको बता दें कि इस हत्याकांड के बाद धामी सरकार का बुलडोजर उप जिला अधिकारी खटीमा के नेतृत्व में बस अड्डे से लेकर खकरा नाले तक आरोपी की दुकान के साथ-साथ अन्य अतिक्रमणकारियों की दुकानों पर भी चला बुलडोजर आरोपी की दुकान को पहले ही भीड़ द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था वहीं उप जिला अधिकारी तुषार सैनी का कहना है कि आश्रम पद्धति विद्यालय के पास से जो भी अतिक्रमा है नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करते हुए इनको तोड़ा जा रहा है और यहां पर जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है उनके अतिक्रमण की भी जगह पर असामाजिक तत्व बैठकर कहीं ना कहीं जो कल अपराध हुआ है इस प्रकार के अपराधों को बढ़ावा देते है तो इसको मध्ये नजर रखते हुए हमारे द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: