#faceyoga
Автор: Abhhyaas
Загружено: 2023-10-06
Просмотров: 831
Описание:
Murugasan/मुर्गासन/मुर्गा आसनात्मक क्रिया
विशेष : पहले स्कूलों में जब कोई विद्यार्थी शरारत करता था तो शिक्षकगण उसे मुर्गा बना देते थे। वैसे तो यह एक सज़ा होती थी लेकिन यह क्रिया शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुँचाती है।
विधि : दोनों पैरों को थोड़ा सा फैलाकर खड़े हो जाएँ। नीचे की तरफ़ झुकते हुए को घुटने के अंदर की तरफ़ से डालकर कानों को पकड़ें। इस अवस्था में आने के बाद धीरे-धीरे नितंबों को ऊपर की तरफ़ उठाएँ और सिर को
सामने की तरफ़ करने की कोशिश करें। 5 से 10 सेकंड रुकें और वापस मूल अवस्था में आएँ।
श्वासक्रम/समय : सामने की तरफ़ झुकते समय श्वास छोड़ें व मूल अवस्था में लौटते समय श्वास लें। 5 से 10 बार यही क्रिया करें।
लाभ : वायु निष्कासन के लिए बहुत अच्छा आसन है।
चेहरे में रक्त संचार बढ़ने के कारण चेहरे के ओज-तेज में वृद्धि होती है। झुर्रियाँ समाप्त होती हैं।
स्मरण शक्ति बढ़ती है। विद्यार्थियों को अवश्य करना चाहिए।
आँखों के लिए लाभदायक है।
क्रमश: अभ्यास करने से माइग्रेन में लाभ पहुँचता है।
नितंब, जंघा, पीठ एवं मेरुदण्ड की माँसपेशियों में खिंचाव होता है इसलिए रक्त संचार बढ़ाकर उनके विकार दूर करने में सहायक है।
सावधानियाँ : हृदय रोगी, उच्च रक्तचाप, पुराने कमर दर्द के रोगी एवं गर्भवती महिलाएँ न करें।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: