Why are farmers opposing the expansion of International Airport in Azamgarh? What is demand?
Автор: Baten UP Ki
Загружено: 2022-11-09
Просмотров: 34193
Описание:
#farmers #internationalairport #azamgarh #farmersprotest
आज़मगढ़ जिला इन दिनों चर्चा में है। वजह है यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए किया जा रहा ज़मीन का अधिग्रहण। लम्बे समय से यहां के स्थानीय लोग धरने पर बैठे हुए हैं और लोगों कहना ये है कि भईया जान भले चली जाए पर लेकिन हम आपन ज़मीन नाहीं देब? आखिर क्या है ये पूरा मामला क्या है और ज़मीन अधिग्रहण को लेकर क्या हैं समस्याएँ आज इसी की करेंगे आपसे चर्चा, लेकिन अगर अपने अभी तक हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो ज़रूर करें। ये है आजमगढ़। ज़िला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर एक जगह पड़ती है मंदुरी। 2005 में यहां सिर्फ एक हवाई पट्टी हुआ करती थी। 2018 में हवाई पट्टी का विस्तार करते हुए एयरपोर्ट बनाने का ऐलान हुआ और कुछ ही समय बाद आजमगढ़ मंदुरी एयरपोर्ट तैयार हो गया। ये एयरपोर्ट करीब 104 एकड़ जमीन पर बना हुआ है और अभी इसी एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने की तैयारी है। लेकिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने जाने के लिए जिला प्रशासन को जितनी ज़मीन की ज़रूरत है उसके लिए कम से कम 8-10 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण करना होगा जिनमें हसनपुर, कादीपुर, हरिकेश, जमुआ, जोलहा, गदनपुर, हिंछन पट्टी, मंदुरी, जेहरा पिपरी और जिगना जैसे गाँव आ रहे हैं। गाँव के बूढ़े, बुजुर्ग संग माहिलाएँ भी पिछले करीब 1 महीने से इस आंदोलन में जुटी हुई हैं कोई भी किसी कीमत पर ज़मीन देने के लिए तैयार नहीं है। जबकि प्रशासनिक अधिकारीयों का कहना है कि 80 फीसदी किसानों की सहमति होने के बाद ही जिला प्रशासन ने जमीन का सर्वे किया है।
========================================================
✅TOP TRENDING PLAYLIST
✅UP THIS HOUR
• UP This Hour
✅UP बोलै
• UP बोलै
✅UP THIS WEEK
• UP This Week
✅JANIYE APNE ZILE KO
• Janiye Apne Zile Ko
अगर आपको हमारी खबरें अच्छी लग रही हैं तो कृपया हमें फीडबैक जरूर दें। साथ ही हमारे पेज को लाइक, शेयर और सब्स्क्राइब करना ना भूले।
➡️YouTube: https://bit.ly/batenupkiYT
➡️Facebook: https://bit.ly/BatenupkiFB
➡️Instagram: https://bit.ly/BatenUPKiInstagrampage
➡️Twitter: https://bit.ly/batenupkiTW
➡️Baten UP Ki Website: https://batenupki.com/
=====================धन्यवाद========================
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: