संत मरियम स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, उत्कृष्ट परिणाम से अभिभावक प्रसन्न
Автор: ST. MARIAM'S SCHOOL
Загружено: 2025-03-25
Просмотров: 1012
Описание:
#palamujharkhand #schoolresults
मेदिनीनगर। संत मरियम स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा शनिवार को की गई। विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। बच्चों के शानदार प्रदर्शन एवं उन्नत प्राप्तांक को लेकर अभिभावक काफी प्रसन्न दिखे। बच्चों के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि उनकी मेहनत, शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षण एवं अभिभावकों के उचित मार्गदर्शन रंग लाया है।
स्कूल के शानदार परिणाम को लेकर चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि शिक्षकों की लगन, मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि बच्चे व अभिभावक मुस्कुरा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि पलामू के शिक्षा को ऊंची उड़ान देने के लिए संत मरियम निरंतर संघर्षरत है। विद्यालय प्रबंधन हमेशा प्रयासरत है कि देश के विभिन्न राज्यों से श्रेष्ठ शिक्षकों को नियुक्त कर बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दे सके। स्कूल के तमाम व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, चाहे वह क्लासरूम को इंटरैक्टिव बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट क्लास में तब्दील करना हो, स्कूल की बिल्डिंगों का विस्तार करना हो या खेल के मैदान को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना, लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल लैब या फिर स्कूल बस को सीसीटीवी एवं जीपीएस से लैस कर विद्यार्थियों की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाना जैसे तमाम पहलुओं को नया रूप दिया जा रहा है। नए सत्र का प्रारंभ आगामी 27 मार्च को होने वाला है, जिसके लिए विद्यालय पूरी तरह तैयार है। नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभिभावक काफी संख्या में अपने बच्चों का नामांकन कराने आ रहे हैं।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: