ycliper

Популярное

Музыка Кино и Анимация Автомобили Животные Спорт Путешествия Игры Юмор

Интересные видео

2025 Сериалы Трейлеры Новости Как сделать Видеоуроки Diy своими руками

Топ запросов

смотреть а4 schoolboy runaway турецкий сериал смотреть мультфильмы эдисон
Скачать

स्वर्ण रथ पर विराजे काशी के कोतवाल, गलियों में गूंजा भैरव नाम

Автор: Perfect Mission Live

Загружено: 2025-06-27

Просмотров: 36

Описание: वाराणसी
कुलदीप सिंह की रिपोर्ट

बाबा काल भैरव की शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

स्वर्ण रजत रथ पर नगर भ्रमण को निकले काशी के कोतवाल, भक्तों ने पुष्पवर्षा कर लिया आशीर्वाद

जनपद वाराणसी में शुक्रवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की स्वर्ण रजत पंचबदन प्रतिमा नगर भ्रमण पर निकली तो गलियों से लेकर प्रमुख मार्गों तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा सन् 1954 से निकाली जा रही परंपरागत शोभायात्रा का यह 71वां वर्ष था, जो भव्यता और श्रद्धा के नए आयाम रच गया। शोभायात्रा का शुभारंभ चौखंभा स्थित काठ की हवेली से मंत्रोच्चार, शंखनाद और आरती के साथ हुआ, जहाँ कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री सतीश कुमार सिंह व शोभायात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा ने आरती उतारी। भव्य रथ यात्रा में बैंड-बाजों, ताशा, ध्वजा-पताका, घुड़सवार गणों, देवी-देवताओं की झांकियों और मंदिर कला की सजीव झलकियों ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। राम दरबार, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान, माता दुर्गा और काली की प्रतिमाओं ने आकर्षण को और बढ़ाया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण गोविंदेश्वर महादेव की झांकी रही, वहीं नीरज सेठ की टीम द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।

बाबा काल भैरव की स्वर्ण रजत प्रतिमा शहनाई की मधुर धुनों के बीच भव्य रथ पर सवार होकर अपने परंपरागत मार्ग से होते हुए काल भैरव चौराहा पहुँची, जहाँ भव्य आरती के उपरांत प्रतिमा को मंदिर में प्रतिस्थापित किया गया। पूरे मार्ग को फूलों, विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। शोभायात्रा के दौरान भक्तों के लिए प्रसाद, शीतल पेय, अल्पाहार और फलाहार की व्यवस्था विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा की गई थी।

कमेटी के संस्थापक स्व. किशुन दास व स्व. भिखू सेठ की पुष्पसज्जित तस्वीरें ट्रॉली में शोभायात्रा का हिस्सा बनीं, जिनके परिजन भी साथ चल रहे थे। कमेटी के सदस्य पारंपरिक केसरिया पगड़ी में शोभायात्रा की गरिमा बढ़ा रहे थे। गुरुवार को ही शोभायात्रा की तैयारियों में श्यामसुंदर सिंह, संदीप सेठ, अनुज गौतम आदि ने रथ को सुसज्जित किया था। आयोजन व्यवस्था में नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड के स्वयंसेवकों ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से कमेटी पदाधिकारियों के साथ समन्वय किया।

सायंकाल पंडित जय कृष्ण दीक्षित के आचार्यत्व में 11 भू देवों ने राम मंदिर में बसंत पूजन किया, और रात्रि 11 बजे तक भक्तों को बाबा के भव्य श्रृंगार दर्शन होते रहे।

इस अवसर पर पातालपुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, सीजेएम मनीष वर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, समाजसेवी और धर्माचार्य सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

शोभायात्रा में स्वर्णकार समाज, आध्यात्मिक व सामाजिक संस्थाएं, कमेटी के सैकड़ों सदस्य व नगर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Не удается загрузить Youtube-плеер. Проверьте блокировку Youtube в вашей сети.
Повторяем попытку...
स्वर्ण रथ पर विराजे काशी के कोतवाल, गलियों में गूंजा भैरव नाम

Поделиться в:

Доступные форматы для скачивания:

Скачать видео

  • Информация по загрузке:

Скачать аудио

Похожие видео

Конфликт Азербайджана и России. Путин и ФСБ испортили отношения с Баку

Конфликт Азербайджана и России. Путин и ФСБ испортили отношения с Баку

Атака на правительственный кортеж / Встреча Путина и Трампа

Атака на правительственный кортеж / Встреча Путина и Трампа

Что устроил сын Кадырова? Стрельба и люксовые вещи на свадьбе преемника Рамзана

Что устроил сын Кадырова? Стрельба и люксовые вещи на свадьбе преемника Рамзана

АЛЕКСАШЕНКО:

АЛЕКСАШЕНКО: "Уже скоро!": под чем Путин, ЛУКОЙЛ, под кем Сечин, свадьба Кадырова, с чем Потанин

Hud Futuristic Interface Background video | Footage | Screensaver

Hud Futuristic Interface Background video | Footage | Screensaver

Apna Bana Lo Shyam

Apna Bana Lo Shyam

Женщины Кадырова. Как живут возлюбленные хозяина Чечни

Женщины Кадырова. Как живут возлюбленные хозяина Чечни

आरती श्री देवनारायण भगवान री | प्रकाश गाँधी | देवनारायण जी की आरती  |Aarti Devnarayan Bhagwaan Ri |

आरती श्री देवनारायण भगवान री | प्रकाश गाँधी | देवनारायण जी की आरती |Aarti Devnarayan Bhagwaan Ri |

मानव शरीर अनमोल रत्न है हम अपने घर अनामी धाम जा सकते हैं|#जयगुरुदेव 🙏🙏

मानव शरीर अनमोल रत्न है हम अपने घर अनामी धाम जा सकते हैं|#जयगुरुदेव 🙏🙏

Самая холодная деревня в мире (Это видео стоило мне здоровья) -71°C

Самая холодная деревня в мире (Это видео стоило мне здоровья) -71°C

© 2025 ycliper. Все права защищены.



  • Контакты
  • О нас
  • Политика конфиденциальности



Контакты для правообладателей: [email protected]