सीकर के बाजारों में बेकाबू भीड़! ट्रैफिक पुलिस गायब, खुला पड़ा सीवरेज चैंबर | ग्राउंड रिपोर्ट
Автор: Public Voice News
Загружено: 2026-03-07
Просмотров: 1668
Описание:
रमजान के मुबारक महीने में सीकर शहर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। लेकिन इस रौनक के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती नजर आ रही है।
सुभाष चौक, मोचीवाड़ा और ईदगाह चौक जैसे प्रमुख बाजारों में इन दिनों इतनी भीड़ है कि लोगों के लिए चलना भी मुश्किल हो गया है। हमारी टीम जब मौके पर पहुंची और ग्राउंड रिपोर्ट की तो पूरे इलाके में एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार भारी भीड़ के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं बजाज रोड पर एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सीवरेज का चैंबर पिछले करीब दो महीनों से खुला पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके अलावा बाजार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। कई मनचले युवक बाइक और बुलेट से स्टंट करते हुए और तेज साइलेंसर बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाते नजर आते हैं।
स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें और मनचले युवकों पर भी रोक लगाई जा सके।
📍 Public Voice News Ground Report – Sikar
#SikarNews
#SikarMarket
#Ramzan2026
#SikarTraffic
#RajasthanNews
#GroundReport
#PublicVoiceNews
#SikarCity
#SikarBazar
#TrafficProblem
This video is made for news reporting, educational and informational purposes. All the visuals and information used in this video are either recorded by our team or used under fair use for reporting. If any content owner has an issue with the material used in this video, please contact us before taking any action.
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: