सिवाना आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक सिवाना में स्मृति मंच निर्माण हेतु भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम
Автор: N.P-24NEWS TV
Загружено: 2025-12-13
Просмотров: 137
Описание:
सिवाना ,कस्बे के विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक सिवाना प्रांगण में स्मृति मंच निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम भव्यता श्रद्धा व संस्कारक्षम वातावरण में आयोजित हुआ।
यह पुण्य अवसर पर सिवाना गादिपति गुरु महाराज पूज्य नृत्य गोपाल राम महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक हमीर सिंह भायल, उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत प्रबन्ध समिति संरक्षक शजीवराज वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम का हवन-पूजन पंडित रजनीकांत दवे ने शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार विधि से सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा के संरक्षक नरेन्द्र कुमार गर्ग, खण्ड संघ चालक कालूराम जांगिड़ ,जिला व्यवस्थापक देवेन्द्र कुमार माली, संस्थान सचिव एवं प्रान्त सह निरीक्षक भगवत दान रतनू स्थानीय प्रबंध समिति व्यवस्थापक व्यवस्थापक सतीश कुमार सोनी, कोष प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भायल, शैक्षिक प्रमुख अनिल कुमार सोनी, सम्पर्क प्रमुख हनुमान प्रसाद दवे प्रधानाचार्य अजय सिंह परमार अभिभावक आमसिंह सोलंकी , रिड़मलसिंह सोलंकी , मिठूसिंह , ईश्वर सिंह दहिया तथा आचार्यगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में गुरु महाराज के कर कमलों द्वारा विधिवत पूजन उपरांत पाँच सदस्यों के सहयोग से स्मृति मंच हेतु शिला खंड की स्थापना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने इसे भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और वातावरण उत्साह, श्रद्धा एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: