किसान गोष्ठी में किसानों को जैविक खेती की विस्तृत जानकारी, जानिए क्या बोले किसान
Автор: Chob Singh (Reporter)
Загружено: 2022-12-07
Просмотров: 59
Описание:
ब्लॉक बरौली अहीर आगरा के प्रांगण में रबी कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन।
आगरा
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक एवं खेती प्राकृतिक संसाधनों से खेती करने के लिए किया प्रेरित। कृषक गोष्ठी में तमाम गाँवो के किसानों ने भाग लिया।
कृषि वैज्ञानिक मेहरबान सिंह, ने किसानों को खेती प्राकृतिक संसाधनों जैविक खेती करने के टिप्स बताये।
उन्होंने जीवामृत तथा बीजामृत बनाने के विधि तथा उसका प्रयोग करने के बारे में किसानों को जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सैय्यद फेम बख्श ने रबी की फसलों में उर्वरक प्रबंधन कार्य पर विस्तार से चर्चा की।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. राधे श्याम ने कृषि विभाग के माध्यम से संचालित किसानों के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कृषि रक्षा पर्यवेक्षक डॉ शिवदयाल सिंह यादव ने विभिन्न परिस्थितियकीय योजना के अंतर्गत ट्राइकोडर्मा पर 75 फीसदी अनुदान कृषि रक्षा तथा रसायन पर 50 फीसदी अनुदान एवं कृषि रक्षा उपकरण पर 50 फीसदी अनुदान की उपलब्धता के बारे में किसानों को जागरूक किया।
किसान नेता सोमबीर यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं पेस्टीसाइड से मानव जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। और वातावरण दूषित हो रहा है।इसलिए सरकार से माँग हैं कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक संसाधनों से खेती करने के लिए अनुदान दिया जाना चाहिए।और कृषि विभाग द्वारा गाँव- गाँव जाकर गोष्ठियों के माध्यम से किसानो के अन्दर जागरूकता अभियान चला कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।और रासायनिक उर्वरकों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
रबी कृषक गोष्ठी में मुख्य रूप से मौजूद किसान नेता सोमबीर यादव मुकेश पाठक शिवदयाल यादव, राजेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, मान सिंह सचिन कुमार, प्रवेश कुमार, महेंद्र सिंह, मुख्तार सिंह,
चन्दनसिंह, बहादुरसिंह, राजवीर सिंह, सुरेशचंद्र, त्रिलोकी यादव एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: