Hardoi में मिलेट पुनरोद्धार कार्यशाला का जिला पंचायत अध्यक्ष premavati Pk Verma ने किया शुभारंभ।
Автор: India Views
Загружено: 2023-08-02
Просмотров: 236
Описание:
कृषिभवन में आयोजित हुआ दो दिवसीय मिलेट पुनरोद्धार कार्यशाला का आयोजन, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष Premavati PK Verma ने फीता एवं दीप प्रज्वालित कर किया कार्यक्रम का शुभारंम।
-किसान भाई खेती की लागत कम करने तथा अधिक उत्पादन के लिए सरकारी योजनाओं का उठायें लाभ -अध्यक्ष जिला पंचायत
-भोजन की थाली में मिलेट्स को शामिल करें और शरीर की स्वास्थ्य बनायें - प्रेमावती
#हरदोई : हरदोई में उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें #मुख्य_अतिथि_प्रेमावती_अध्यक्ष_जिला_पंचायत हरदोई द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी #मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, सलाहकार, एन.एफ.एस.एम. वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए एवं कृषक उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए और सभी की सेहत को सुधारने के लिए अनेकों योजनायें चलायी जा रही है। किसान भाई उसका लाभ उठाकर अपनी आमदनी दोगुना कर रहे है। किसान श्री अन्न (मिलेट्स) योजना में निःशुल्क मिनीकिट्स भी वितरण किये जायेंगे। किसान भाई श्री अन्न (मिलेट्स) फसलों (ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी, सावां आदि) को जरूर उगाये। श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती मृदा एवं मानव के स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है। इसकी खेती में सिंचाई एवं उवर्रक की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। गौ आधारित खेती के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) की फसलों की खेती बहुत ही उपयुक्त है। खेती किसानी के साथ-साथ दुधारू पशुपालन भी जरूर करे। किसान भाई उनकी खेती किसानी की लागत कम करने और अधिक उत्पादन के लिए कषि विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग एवं मत्स्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाये। उप कृषि निदेशक ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं #श्री_अन्न (मिलेट्स) की खेती के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया गया कि किसान भाई अपने खेत के कुछ हिस्से में रागी, सांवा, कोदो, ज्वार, बाजरा, आदि फसलों का समावेश जरूर करे। मिलेट्स फसलों में कम पानी, कम खाद उर्वरक, एवं कम कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होता है, जिससे खेती की लागत में कमी आती है। कृषि विज्ञान केन्द्र हरदोई के वैज्ञानिक डा० डी०बी० सिंह द्वारा श्री अन्न की फसलों की उन्नतशील तकनीकी से खेती करने की विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों को यह भी बताया कि मोटे अनाज में प्रचुर मात्रा में खनिज लवण, विटामिन वं फाइबर से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से डाइबिटीज, हृदय रोग एवं पाचन सम्बन्धी रोगों से बचाव होता है। उक्त अवसर पर श्री अन्न के बीज- संकर बाजरा, संकर ज्वार की बिकी हेतु संकर बीज कम्पनियों द्वारा उप कृषि कार्यालय में दिनांक 05. 08.2023 तक स्टाल लगाया जायेगा, जिसमें किसान भाई रू0 100 प्रति किग्रा0 की दर से अनदान पर प्राप्त कर सकते है।
#Hardoi #ZilaParishad #zilapanchayat #pkverma
#hardoinews #HardoiTak #हरदोई #PremavatiPkverma
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: