#CM
Автор: Information & Public Relations Department, Bihar
Загружено: 2025-08-18
Просмотров: 1844
Описание:
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, लैब, प्रशासनिक भवन, क्लास रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली।
क्लास रूम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़ाई करें और अपने उद्देश्य को प्राप्त करें।
संस्थान के द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन तथा कम्प्यूटर की शिक्षा बाजार से काफी कम दर पर दी जा रही है। इसके कम फीस होने से समाज के कमजोर वर्गों के छात्र भी प्रबंधन एवं कम्प्यूटर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं तथा कॉरपोरेट वर्ल्ड में अपना स्थान कायम कर रहे हैं। काफी संख्या में बिहार राज्य स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित छात्र संस्थान में नामांकित हैं। संस्थान के सारे कोर्स AICTE से मान्यता प्राप्त है तथा संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से सम्बद्ध है। संस्थान में पूर्णतः क्रियाशील Start-up Cell है जो कि भावी उद्यमियों का प्रशिक्षण एवं उद्योग स्थापित किये जाने हेतु Mentoring का कार्य करता है।
#NitishKumar
#BiharEducationDept
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: