Khatauli News: बाबा साहब की मूर्ति तोड़ने वाले गिरफ्तार, शरारती तत्वों ने नशे की हालत में तोड़ी मूर्ति
Автор: Satya Sakshi
Загружено: 2023-05-03
Просмотров: 48
Описание:
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर तिगाई में डा0 भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा को तोड़ने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे। ग्राम प्रधान ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आपको बता दें खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर तिगाई में शरारती तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी थी। प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी मुकुल राणा व विकास निवासी ग्राम मढकरीमपुर खतौली है। आरोपियों की निशानदेही पर हथौड़ा और सरिया भी बरामद कर लिया गया है, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी किसी युवक से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने शराब के नशे में प्रतिमा को खंडित कर दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार मुकुल व विकास को जेल भेज दिया है।
#uppolice #upnews #khataulinews
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: