रामपुर मनिहारान:महात्मा ज्योतिबाफूले विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित।
Автор: Saharanpur News Network
Загружено: 2026-03-08
Просмотров: 71
Описание:
रामपुर मनिहारान:सैनी शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित महात्मा ज्योतिबाफूले विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान व सम्मान समारोह "अथक प्रयास 2026" धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुई।जिसके उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नशामुक्त जीवन व स्वास्थ के प्रति प्रेरित करती योग साधना की प्रस्तुती बेहद सराहनीय रही।बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से आधुनिक परिवेश में सोशल मीडिया के अनावश्यक जंजाल में फंसी युवा पीढी को महत्वहीन चीजों से दूर रहने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जसबीर सिंह सैनी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों में "बेटी बचाओ बेटी पढाओ" के सन्दर्भ में "बेटीयों नै खूब पढाईय्यो जी" गीत जैसे कईं प्रेरणादायक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम दर्शकों को खूब पसंद आये।
कार्यक्रम को राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी,बाबूराम नागियान तथा कुलदीप बालियान आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया।इस दौरान प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर हितेंद्र सैनी ने किया।इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ,अभिभावक गण,नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति को शिक्षा,भाषा,संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति का अदभुत संगम देखने का अवसर प्राप्त हुआ।
रिपोर्ट-अनूपसिंह सैनी
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: