Baghpat Double Murder का आरोपी लड़ने वाला था यहां से चुनाव? मौत के एक दिन पहले ही..
Автор: UP Tak
Загружено: 2026-06-11
Просмотров: 15493
Описание:
उत्तर प्रदेश के बागपत (बड़ौत) के चर्चित व्यापारी हत्याकांड में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जिस कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने दिनदहाड़े व्यापारी पिता-पुत्र सोहनलाल और विकास अग्रवाल पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उनकी जान ली, और फिर भागते समय खुद भी मौत के मुंह में समा गया, उसे लेकर अब एक ऐसा सच सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है।
पता चला है कि 19 मुकदमों का आरोपी यह हिस्ट्रीशीटर अब जुर्म की दुनिया छोड़ राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहा था। वारदात से ठीक एक दिन पहले वरुण लुहारी ने अपने फेसबुक पेज (जो उसने 'चौधरी वरुण प्रधान लुहारी' नाम से बनाया था) पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें उसने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था कि वह अबकी बार गांव से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने जा रहा है और उसने अपने दोस्तों व ग्रामीणों से आशीर्वाद मांगा था।
करीब 16 साल पहले एलएलबी (LLB) की पढ़ाई के दौरान अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले वरुण लुहारी पर हत्या, जानलेवा हमला, पुलिस मुठभेड़ और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 19 गंभीर मामले दर्ज थे। वह अपनी इस खूंखार छवि को बदलकर गांव की सत्ता संभालने का ख्वाब देख रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही उसका खूनी अंत हो गया।
A sensational revelation has gripped Uttar Pradesh's Baghpat following the brutal double murder of a businessman and his son in Baraut. The prime accused and notorious history-sheeter, Varun Luhari, who executed the daylight shootout and subsequently lost his life during the chaos, was reportedly planning to exit the dark world of crime to enter mainstream politics.
Shocking details from his social media accounts have emerged, revealing that just a day before the horrific incident, Varun Luhari had announced on his Facebook page that he would be contesting the upcoming Gram Pradhan (village head) elections. He had even renamed his profile to 'Chaudhary Varun Pradhan Luhari' and was actively seeking the blessings and feedback of his friends and villagers to start a new chapter as a politician.
Varun Luhari’s criminal history dates back nearly 16 years, beginning when he was an LLB student. Over the years, he accumulated a rap sheet of 19 serious criminal cases, including murder, attempt to murder, gang wars, and the Gangster Act. While he harbored dreams of changing his image through rural politics, his decades-old enmity led to a bloody end before he could even hit the campaign trail.
#BaghpatNews #Baraut #VarunLuhari #DoubleMurder #UPPolice #CrimeNewsHindi #FacebookViralPost #GramPradhanElection #BaghpatCrime #BreakingNewsUP #UPPolitics #TrendingNews
#UPT0122
#P_Gau
_____________________________________________________________
About the Channel:
जहां कृष्ण राम की जन्मभूमि है। शिव की अविनाषी काशी है। जहां बुद्ध के महापरिनिर्वाण का कुशीनगर है। मुगलों के साम्राज्य के निशां हैं। जो भूमि है देश के 8 प्रधानमंत्रियों की। ऐसा है ये उत्तर प्रदेश। और उत्तर प्रदेश की ख़बरों का नया ठिकाना है UP Tak। हम पहुंचेंगे गांव गांव तक। राजनीति की हर हलचल तक। अब नहीं छूटेगी यूपी की कोई ख़बर। क्योंकि आपके मोबाइल में होगा UP Tak
#UPTak #UPNews #UpTakLatestNews #UttarPradeshNews #UPElection2027 #YogiAdityanath #AkhileshYadav #BjpvsSp #LucknowNews #Noida #Varanasi #BreakingNews #UPTakBaithak #HindiNews #UPPolitics #LatestNews #GroundReport #UPUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #UPVikas #UPGovernment #UPCrime #UPTakViralVideo #UPTakWeatherUpdate #UPtakAMV
Follow us on:
FB: / uptakofficial
Twitter: https://x.com/UPTakOfficial
Instagram: / up.tak
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: