आक्रोश | Powerful
Автор: VaaniFM
Загружено: 2026-02-20
Просмотров: 59
Описание:
#HaiNath, #Kalyug, #Justice, #Motivation, #HindiPoetry, #Revolution, #SystemCheck, #Humanity, #SocialIssue, #ViralSong
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
जब न्याय बिकने लगे, जब नारी की लज्जा दांव पर हो और जब धर्म के नाम पर पाखंड हो, तब मन एक ही सवाल करता है—"हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं?" यह गीत कलयुग की विडंबना और सोए हुए समाज को जगाने की एक हुंकार है। यह सवाल ईश्वर से भी है और खुद के अंदर दबे उस विवेक से भी, जिसे अब जागना होगा। तो यह song आपके लिए है।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं,
दास का मन अधीर था,
नैनों में भरा नीर था,
आस्था से बंधा मौन है,
सुनो, तुम्हे पुकार रहा कौन है
सियार सत्ता का भोग कर रहे,
नित द्रोपदी के वस्त्र हर रहे,
पावन थी कभी, पतित हुई धरा,
कौन नहीं यहाँ, जिसने महल नहीं भरा,
दूसरों के सुख से बुझा बुझा,
द्वेष का जहर हर शय भरा,
अंधेरों का आतंक हर मोड़ खड़ा,
कौन नहीं यहाँ जो नहीं डरा
हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं,
जब लज्जा सरेआम हारी,
नारी की बेबसी और लाचारी ,
धरती चीखी, गगन गवाहीन,
हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं।
सिक्कों की खनक में सच दबा है,
नीति का गला सरेआम कटा है,
हाथों में झंडा, दिल में व्यापार,
न्याय बिके यहाँ खुले बाज़ार,
एक थाली सोने की, एक खाली पेट,
किस्मत लिखी किसने, ये कैसा गणित,
महलों में दीप, गलियों में रात,
एक देश में दो दुनिया, एक साथ।
हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं,
जब कानून सोता रहा,
जब अपराधी हँसता रहा,
सच ने ओढ़ी चादर मलिन,
हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं।
न्याय सभा में मौन बिका है,
सिक्कों में ईमान फँसा है,
कुर्सी पर बैठे अब देव नहीं,
क्यों देवों ने मुँह फेर लिया,
भूखे ने भगवान पुकारा,
भ्रष्ट ने मंदिर ही खरीद डाला,
दान का ढोंग, पाप का राज,
धर्म भी सौदे में उतार डाला।
हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं,
जब आस्था हुई नीलाम यहाँ,
जब असहाय रोता था दिन-रात,
हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं।
हे नाथ, तुम आये क्यों नहीं,
या शायद आना ही नहीं था ,
क्योंकि जगाना था हर जन को ,
उनको ही रणछोड़ बनाना था ,
ये गीत नहीं, ये हुंकार है,
ये प्रश्न नहीं, ललकार है,
जब तक अन्याय की साँस चलेगी,
हर धड़कन बस सवाल करेगी।
अब मौन नहीं, ये समय पुकारे,
जागो विवेक, आओ जंजीर उतारे,
जो सहता रहा, अब बोलेगा आज,
हर अन्याय से होगा दो दो हाथ,
है आँखों में क्रांति की चिनगारी,
ना झुकेगी, ना बिकेगी ईमानदारी,
कलम भी हथियार, स्वर भी तलवार,
सिस्टम हिलाने आया नया अवतार।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
👉अगर यह गीत आपकी रूह को छू गया हो, तो इसे साझा (Share) करें
और अन्याय के खिलाफ इस आवाज़ को बुलंद करें।🔥
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
🔑 TAGS:
Hai Nath Tum Aaye Kyun Nahi, Motivational Hindi Song, Powerful Poem on Justice, Draupadi Cheer Haran Status, Kalyug Ka Sach, Social Message Song, System vs Common Man, Inspirational Hindi Poetry, Revolt Song, Kranti Geet, Emotional Prayer, Corruption in India Song, Goosebumps Song.
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
Lyrics & Music : VaaniFM99.9
Disclaimer: all images are AI based
More from VaaniFM99.9 -
तू रुकना नहीं | #motivational #hindisong | #उम्मीद और #विश्वास के साथ
• तू रुकना नहीं | #motivational #hindisong ...
ओ साथीया ग़म न कर | O Saathiya | #motivational #hindisong | #उम्मीद और #विश्वास
• ओ साथीया ग़म न कर | O Saathiya | #motivati...
आशाएँ | Aashaayein | Study Motivation UPSC | #motivational | #उम्मीद #विश्वास #newsong
• आशाएँ | Aashaayein | Study Motivation UPSC...
चल उठ रे साथी | #motivational #hindisong | #उम्मीद और #विश्वास के साथ
• चल उठ रे साथी | #motivational #hindisong ...
अँधेरे भी थकेंगे | #motivational #hindisong | #उम्मीद और #विश्वास के साथ
• अँधेरे भी थकेंगे | #motivational #hindiso...
रौशनी बन जा तू | Roshni Ban Ja Tu | Study Motivation | #motivational | #उम्मीद #विश्वास #newsong
• रौशनी बन जा तू | Roshni Ban Ja Tu | Study ...
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: