Nainital Phonchte Hi kya ho gya 🥲 Itni Bheed 😳|| Nainital vlog || megha diaries|| Nanda-Sunanda devi
Автор: Megha Diaries
Загружено: 2023-10-04
Просмотров: 356
Описание:
कुमाऊँ मंड़ल के अतिरिक्त भी नन्दादेवी समूचे गढ़वाल और हिमालय के अन्य भागों में जन सामान्य की लोकप्रिय देवी हैं। नन्दा की उपासना प्राचीन काल से ही किये जाने के प्रमाण धार्मिक ग्रंथों, उपनिषद और पुराणों में मिलते हैं। रूप मंडन में पार्वती को गौरी के छ: रुपों में एक बताया गया है। भगवती की ६ अंगभूता देवियों में नन्दा भी एक है। नन्दा को नवदुर्गाओं में से भी एक बताया गया है। भविष्य पुराण में जिन दुर्गाओं का उल्लेख है उनमें महालक्ष्मी, नन्दा, क्षेमकरी, शिवदूती, महाटूँडा, भ्रामरी, चंद्रमंडला, रेवती और हरसिद्धी हैं। शक्ति के रूप में नन्दा ही सारे हिमालय में पूजित हैं।
नन्दा के इस शक्ति रूप की पूजा गढ़वाल में कुरुड़, दसोली, बधाणगढी, हिंडोली, तल्ली दसोली, सिमली, देवराड़ा, बालपाटा, कांडई दशोली, चांदपुर, गैड़लोहवा आदि स्थानों में होती है। गढ़वाल में राज जात यात्रा का आयोजन भी नन्दा के सम्मान में होता है।
कुमाऊँ में अल्मोड़ा, रणचूला, डंगोली, बदियाकोट, सोराग, कर्मी, पोंथिग, कपकोट तहसील, चिल्ठा, सरमूल आदि में नन्दा के मंदिर हैं। अनेक स्थानों पर नन्दा के सम्मान में मेलों के रूप में समारोह आयोजित होते हैं। नन्दाष्टमी को कोट की माई का मेला,माँ नन्दा भगवती मन्दिर पोथिंग (कपकोट) में नन्दा देवी मेला (जिसे पोथिंग का मेला के नाम से भी जानते हैं) और नैतीताल में नन्दादेवी मेला अपनी सम्पन्न लोक विरासत के कारण कुछ अलग ही छटा लिये होते हैं परन्तु अल्मोड़ा नगर के मध्य में स्थित ऐतिहासिकता नन्दादेवी मंदिर में प्रतिवर्ष भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लगने वाले मेले की रौनक ही कुछ अलग है।
yaar vlog dkh liya subscribe like share kon krega jldi se krdo
ok bye
love u all
my Instagram account 👇👇👇👇 follow b kr skte ho ....
/ megha_diaries
#nainital #dailyvlog #shortvideo #viralvideo. #viral #youtube #vlog #vlogging #youtubeindia #trending #haldwani #explore #radheradhe
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: