राम भजन | नगरी हो अयोध्या सी | Nagri Ho Ayodhya Si | Shri Ram Bhajan | Ram Bhajan 2026
Автор: Bhajan Bhaki Ras
Загружено: 2026-02-23
Просмотров: 59
Описание:
राम भजन | नगरी हो अयोध्या सी | Nagri Ho Ayodhya Si | Shri Ram Bhajan | Ram Bhajan 2026
नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो।
चरण हो राघव के, जहाँ मेरा ठिकाना हो।
चरण हो राघव के, जहाँ मेरा ठिकाना हो।
लक्ष्मण सा भाई हो, कौशल्या माई हो।
स्वामी तुम जैसा, मेरा रघुराई हो।
स्वामी तुम जैसा, मेरा रघुराई हो।
हो त्याग भरत जैसा, सीता सी नारी हो।
लव कुश के जैसी, सन्तान हमारी हो।
लव कुश के जैसी, सन्तान हमारी हो।
श्रद्धा हो श्रवण जैसी, शबरी सी भक्ति हो।
हनुमान के जैसी निष्ठा और शक्ति हो।
हनुमान के जैसी निष्ठा और शक्ति हो।
मेरी जीवन नईया हो, प्रभु राम खवैया हो।
राम कृपा की सदा, मेरे सिर पर छाया हो।
राम कृपा की सदा, मेरे सिर पर छाया हो।
सरयू का किनारा हो, निर्मल जल धारा हो।
दर्श मुझे भगवन, जिस घड़ी तुम्हारा हो।
दर्श मुझे भगवन, जिस घड़ी तुम्हारा हो।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: