Gold–Silver Price Today: 11 दिसंबर को चांदी ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड! जानें सोने–चांदी के ताज़ा रेट
Автор: News18 Debate & Interview
Загружено: 2025-12-11
Просмотров: 2642
Описание:
Gold Silver Price Today: 11 दिसंबर को चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, चेक करें नए रेट | Gold Hike Price | Silver Gold Price Hike Update | Silver Gold Price Prediction Update
Silver Price Today: चांदी में तेजी का दौर जारी है। देश के ज्यादातर राज्यों में सिल्वर ने नया पीक बनाया है। आज 11 दिसंबर 2025 को चांदी 2000 रुपये महंगी हुई है। चेन्नई में चांदी का रेट 2,09,000 रुपये के स्तर है। दिल्ली में चांदी का रेट 2,01,000 रुपये है। चांदी का दाम अपने पुराने पीक लेवल पर आ चुका है। अब देखना होगा कि चांदी अपना नया पीक क्या बनाती है।
क्यों आ रही है चांदी के भाव में तेजी
देशभर में चांदी के दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं और इसके पीछे कई बड़ी वजहें हैं। चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है क्योंकि इसका इस्तेमाल गहनों के अलावा मोबाइल, बैटरी और सोलर पैनल जैसे जरूरी सामान बनाने में होता है लेकिन इतनी ज्यादा जरूरत के हिसाब से बाजार में सप्लाई नहीं है यानी जितनी चांदी चाहिए उतनी मिल नहीं पा रही है दूसरी तरफ यह भी उम्मीद है कि अमेरिका जल्द ब्याज दरें कम कर सकता है ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश की तरफ जाते हैं जैसे सोना और चांदी यही वजह है कि इन दिनों चांदी की खरीद बढ़ गई है और मांग बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है जिसके कारण चांदी अपने ऊंचे स्तर पर बिक रही है।
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में 11 दिसंबर की सुबह तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 130320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने दिसंबर की मीटिंग में प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। अब यह ब्याज दर 3.50-3.75% पर आ गई है। इससे सोने में निवेश बढ़ सकता है। प्रमुख ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4201.70 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट क्या है...
#goldprice #goldrate #goldpriceprediction #silver #silverratetoday #topnews #expertopinion
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: