थैलेसीमिया मुक्त बच्चे के साथ गर्भावस्था सुनिश्चित करने के लिए कदम -
Автор: Seeds of Innocens- IVF Centre
Загружено: 2024-02-24
Просмотров: 5375
Описание:
थैलेसीमिया न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में एक जेनेटिक ब्लड प्रॉब्लम है। थैलेसीमिक बच्चे को हर 2 से 4 सप्ताह में रक्त आधान की आवश्यकता होती है। थैलेसीमिया के लिए उपलब्ध एकमात्र इलाज है बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन। इसलिए, इस बीमारी के साथ बहुत सारा वित्तीय, भावनात्मक और शारीरिक बोझ जुड़ा हुआ है।
किसी व्यक्ति में यह रोग कैसे विकसित होगा?
अगर उसे अपने माता-पिता से दो म्युटेटेड या नॉन-फंक्शनल प्रतियां मिली हैं तो बच्चे में रोग विकसित होने की संभावना है। यदि किसी व्यक्ति को केवल एक नॉन-फंक्शनल प्रतिलिपि मिली है तो उसे कैरियर या माइनर थैलेसीमिया कहा जाएगा।
थैलेसीमिया मुक्त बच्चे को सुनिश्चित करने के लिए आप जो कदम उठा सकते हैं:
कपल कैरियर स्क्रीनिंग के लिए जाएं यानी, दोनों भागीदारों को थैलेसीमिया कैरियर स्थिति के लिए टेस्ट किया जाना चाहिए।
सहज गर्भावस्था के मामले में प्रसवपूर्व निदान के लिए जाएं
आईवीएफ गर्भावस्था के लिए जाएं जहां भ्रूण की जांच एक प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है जिसे कहा जाता पी.जी.टी.एम् (प्री इम्प्लांटेशन जेनेटिक टेस्टिंग)
गैमीट चेंज के लिए जाएं जो या तो ओवम दान या शुक्राणु दान होता है।
थैलेसीमिया जो कि एक सामान्य आनुवंशिक विकार है, उसकी जांच की जा सकती है और आने वाली पीढ़ियों में इसे रोका जा सकता है। इसके अलावा, यदि परिवार में कोई प्रभावित बच्चा है और बीमारी के जोखिम से संबंधित कोई प्रश्न है तो हमसे +91-8276002727 पर संपर्क करें या हमारे केंद्र पर जाएँ।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: