किडनी की बीमारियों निजात पाने के उपाय||Ayurvedic treatment for kidney-Hindi Healthy Tips
Автор: RAHUL GURU -THE GURU OF AYURVEDA
Загружено: 2018-10-19
Просмотров: 326
Описание:
किडनी यानि की गुर्दा शरीर का वो भाग है जो पेट में पसलियों के सबसे आखिरी हिस्से में होती है। सेम के बीज की तरह होता है किडनी का आकार। शरीर की सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में से एक होती है किडनी। किडनी की मोटाई तीन से.मी, और 6 से. मी इसकी चौड़ाई होती है। किडनी में समस्या आती है तब यह घातक हो जाती है। सबसे पहले आप ये बात जान लें कि किडनी का मुख्य काम क्या होता है। उसके बाद हम जानेगें किडनी की बीमारी और उसका उपचार के बारे में।
किडनी क्या काम करती है
किडनी हमारे शरीर में पानी की मात्रा में संतुलन बनाती है।
पेशाब के रास्ते गंदगी को बाहर करती है किडनी।
किडनी हमारे शरीर के अंदर लवण, सोडियम, पोटाशियम आदि की मात्रा को भी संतुलित रखती है।
किडनी शरीर से क्रियेटिनिन, यूरिक एसिड और यूरिया आदि को बाहर निकालती है।
किडनी की जांच कैसे की जाती है
दोस्तों यूरिन और खून की जांच से पता लगाया जाता है कि किडनी ठीक तरह से काम कर रही है या नहीं।
परिक्षण में मुख्य चीजों की जांच होती है जैसे
पेशाब में ग्लूकोज
प्रोटीन यूरिया यूरिन में कितना है
खून में क्रियेटिनिन और
ब्ल्ड में यूरिया व यूरिक एसिड आदि।
किडनी की बीमारियों के लक्षण
जब किडनी में किसी तरह की समस्या आ जाती है तो यह हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। किडनी सही तहर से काम न कर पाने की वजह से हम कई तरह की बीमारियों से घिरते चले जाते हैं।
शरीर में कुछ परिवर्तन दिखने लगते हैं किडनी के अस्वस्थ होने पर जैसे:
शरीर की नसें फूलना।
चेहरे व त्वचा का रंग का पीला पड़ना।
चेहरे पर चिकनाहट का आना।
पेशाब का बार—बार आना।
पैरों में सूजन।
पेशाब करते समय पस या खून आना।
मूत्र त्यागते समय दर्द होना। या अपने आप पेशाब निकलना।
कमर में दर्द होना।
हिचकी व उल्टी का बार—बार आना।
किडनी में पथरी से तेज दर्द होना।
आंखों के नीचे सूनज का आना।
किडनी में पथरी होना
आम समस्या आजकल होने लगी है किडनी में पथरी का होना। एैसा होते ही शरीर में
कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
पेशाब में जलन होना।
कमर और रीढ़ की हड्डी में दर्द बने रहना।
आंखों व पलकों के नीचे जलन होना।
बेचैनी व जी मिचलाना।
उलटी व उबकाई का आना।
पेशाब करते वक्त दर्द होना।
चेहरे पर सूजन का आना।
किडनी में सूजन होना।
नींद का ना आना।
भूख ना लगना।
सर दर्द होते रहना।
किडनी वाली जगह व कमर में बहुत दर्द होना।
मोटापा को बढ़ना।
किसी भी कार्य में मन का ना लगना।
चिड़चिड़ापन व गुस्सा आना।
इन सभी लक्षणों की मुख्य वजह क्या है वो भी आपको बताते हैं।
किडनी में बीमारियों की मुख्य वजह
कम मात्रा में पानी पीना
भोजन अधिक करना।
टमाटर, चावल, दाल व पालक आदि का सेवन अधिक करना।
मूत्र का कम लगना।
किसी भी तरह की कोई मेहनत नहीं करना।
व्यायाम और योगाभ्यास ना करना।
गरमी में अधिक रहना।
तली चीजें अधिक खाना।
पेट में कब्ज का बनना।
देर रात तक जागकर काम करना।
मसाले व मिर्च का सेवन अधिक करना।
मांस व मछली अधिक खाना।
अंड़ा खाना।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: